लाइव न्यूज़ :

बिहार के पश्चिमी चंपारण के सांसद व भाजपा उम्मीदवार को उपद्रवियों ने घेरा, बाल-बाल बचे, पुलिस के घेरे में उन्हें सुरक्षित बाहर निकाला गया

By एस पी सिन्हा | Updated: May 12, 2019 18:54 IST

घटना के बाद सांसद संजय जायसवाल ने आरोप लगाया कि उनकी हत्या की साजिश रची गई थी. जायसवाल ने आरोप लगाया कि कुछ लोग हमला कर के उनकी हत्या करना चाहते थे. हालांकि इस दौरान सांसद के बॉडी गार्ड पुलिस ने बचाव में हवाई फायरिंग भी की है.

Open in App
ठळक मुद्देघटना के बाद सांसद संजय जायसवाल ने आरोप लगाया कि उनकी हत्या की साजिश रची गई थी.लाठी डंडे से लैस लोग संजय जायसवाल पर हमले की कोशिश कर रहे थे.

बिहार के पश्चिमी चंपारण के सांसद और भाजपा के प्रत्याशी संजय जायसवाल पर जानलेवा हमला करने की कोशिश की गई. नरकटियागंज विधानसभा क्षेत्र के बूथ नंबर 162, 163 पर भीड़  ने उन्हें घेर लिया और भीड़ में मौजूद असामाजिक तत्वों ने हंगामा किया. 

लाठी डंडे से लैस लोग संजय जायसवाल पर हमले की कोशिश कर रहे थे. हालांकि पुलिस ने संजय जायसवाल को अपने सुरक्षा घेरे में ले लिया, जिससे वे बाल-बाल बच गये. 

बताया जाता है कि सांसद संजय जायसवाल पश्चिमी चम्पारण लोकसभा सीट से भाजपा के उम्मीदवार हैं और वह बूथों का जायजा ले रहे थे तभी कुछ लोगों के समूह ने एक विवाद के बाद उन्हें लाठी-डंडों के साथ घेर लिया और जमकर विरोध किया. 

लाठी-डंडों से लैस थे विरोधी 

घटना के बाद सांसद संजय जायसवाल ने आरोप लगाया कि उनकी हत्या की साजिश रची गई थी. जायसवाल ने आरोप लगाया कि कुछ लोग हमला कर के उनकी हत्या करना चाहते थे. हालांकि इस दौरान सांसद के बॉडी गार्ड पुलिस ने बचाव में हवाई फायरिंग भी की है. 

 

घटना बनकटवा के शेखवना गांव की है. वैसे उन्हें पुलिस के घेरे में सुरक्षित रखा गया है. लेकिन भीड़ में लाठी डंडे से लैस उपद्रवी बार-बार सांसद को अपने कब्जे में लेना चाह रहे थे. सांसद संजय जायसवाल ने बताया कि उनके बॉडीगार्ड ने बचाव में हवाई फायरिंग कर भीड़ को रोका. 

बकौल सांसद इस गांव में एक समुदाय विशेष के लोगों की संख्या 90 प्रतिशत है और उन्होंने दूसरे समुदाय के 10 प्रतिशत वोटों की कैप्चरिंग कर ली. जब सांसद को सूचना मिली तो वह वहां पहुंचे और जानकारी लेनी चाही. इसके बाद असामाजिक तत्वों ने उन्हें घेर लिया. सांसद ने बताया कि डीएम और एसपी को फोन किया गया लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया. 

टॅग्स :लोकसभा चुनावबिहारभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील