लाइव न्यूज़ :

भाजपा सांसद ने कहा, 'उद्धव सरकार उस शादी की तरह है, जिसमें एनसीपी दुल्हा है, शिवसेना दुल्हन है और कांग्रेस बिन बुलाये मेहमान की तरह शामिल है'

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: March 28, 2022 19:30 IST

भाजपा सांसद सुजय विखे पाटील ने अपने बयान में मौजूदा सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि इस समय महाराष्ट्र को महा विकास आघाडी की सरकार चला रही है, जिसमें तीन दल शामिल हैं। इनमें एनसीपी दूल्हा की भूमिका में है, शिवसेना दुल्हन बनी है और कांग्रेस तो ऐसी बाराती है, जिसको इस शादी में बुलाया भी नहीं गया है लेकिन उसके बाद भी वो दावत छोड़ने को तैयार नहीं है।

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा सांसद ने महाराष्ट्र सरकार पर हमला करते हुए एनसीपी को दूल्हा और शिवसेना को दुल्हन बतायाभाजपा सांसद सुजय विखे पाटील ने कहा कांग्रेस तो बिना निमंत्रण की बाराती है डिप्टी सीएम अजीत पवार ने कहा पाटील के पास कहने के लिए इससे कुछ भी बेहतर नहीं है

रत्नागिरी: महाराष्ट्र में महा विकास अघाड़ी की गठबंधन सरकार और प्रमुख विपक्षी दल भाजपा में तकरार लगातार बढ़ती जा रही है। इसी कड़ी में भाजपा की ओर से सांसद सुजय विखे पाटील ने उद्धव ठाकरे सरकार की जमकर खिंचाई की है।

पाटील ने अपने बयान में मौजूदा सरकार पर तंज कसते हुए कहा, "इस समय महाराष्ट्र को महा विकास आघाडी की सरकार चला रही है, जिसमें तीन दल शामिल हैं। इनमें एनसीपी दूल्हा की भूमिका में है, शिवसेना दुल्हन बनी है और कांग्रेस तो ऐसी बाराती है, जिसको इस शादी में बुलाया भी नहीं गया है लेकिन उसके बाद भी वो दावत छोड़ने को तैयार नहीं है। दूल्हा खामोश होकर आनंद ले रहा है और दुल्हन बेचारी पछता रही है।"

वहीं भाजपा सांसद सांसद सुजय विखे पाटील के इस व्यंग्य पर पलटवार करते हुए एनसीपी के वरिष्ठ नेता और उपमुख्यमंत्री अजीत पवार ने सोमवार को रत्नागिरी में कहा कि भाजपा सांसद सुजय विखे पाटिल की टिप्पणी "बहुत अधिक महत्व" नहीं देने वाली नहीं है।

श्री पवार ने कहा, उनके पास कहने के लिए इससे कुछ भी बेहतर नहीं है। उन्होंने कहा कि मीडिया राज्य सरकार द्वारा लिए जा रहे फैसलों को महत्व दे।

जब पत्रकारों ने बीएमसी की स्थायी समिति के अध्यक्ष यशवंत जाधव की जांच कर रहे आयकर विभाग की उस मीडिया रिपोर्ट पर पवार से प्रतिक्रिया मांगी, जिसमें बताया गया कि जाधव के पास मिली एक डायरी में लिखा था कि 'मातोश्री' को दो करोड़ रुपये के उपहार दिए गए थे। पवार ने कहा कि बहुत से लोग अपनी मां को 'मातोश्री' बुलाते हैं।

उन्होंने कहा, "बहुत से लोग अपनी मां को 'मातोश्री' कहते हैं, है न? कोई अपनी मां को 'आइ' कहता है तो कोई 'मातोश्री'। वह (जाधव) खुद ऐसा कह रहे हैं, फिर आप इसे क्यों मुद्दा बना रहे हैं?”

मालूम हो कि आयकर विभाग की पूछताछ में बीएमसी की स्थायी समिति के अध्यक्ष यशवंत जाधव ने कहा कि वह अपनी मां को 'मातोश्री' कहकर  संबोधित करते हैं।

हालांकि विपक्षी दल भाजपा का कहना है कि 'मातोश्री' मुंबई के बांद्रा इलाके में मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के निजी आवास का नाम है। इसलिए इस मामले के तार कथित तौर पर सीधे मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के निजी आवास से जुड़े हुए हैं। 

टॅग्स :महाराष्ट्रशिव सेनाकांग्रेसBJPअजित पवारAjit Pawar
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो