लाइव न्यूज़ :

भाजपा सांसद प्रवेश वर्मा ने कहा, 'नवरात्र के अवसर पर पूरे देश में बैन हो मांस की दुकानें'

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: April 5, 2022 22:39 IST

दिल्ली से भाजपा सांसद प्रवेश वर्मा ने कहा कि मैं दिल्ली की साउथ एमसीडी द्वारा नवरात्र के मौके पर मांस बिक्री पर लागू किये गये प्रतिबंध का स्वागत करता हूं। इसके साथ ही मेरी यह इच्छा भी है कि मांस बिक्री पर लगे इस प्रतिबंध को दिल्ली-एनसीआर सहित पूरे देश में लागू किया जाए।

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा सांसद प्रवेश वर्मा ने नवरात्र के समय मांस ब्रिक्री पर लगे प्रतिबंध को सही ठहराया प्रवेश वर्मा ने कहा कि इस तरह का प्रतिबंध दिल्ली-एनसीआर सहित पूरे देश में लगाना चाहिएउन्होंने कहा कि मैं मुसलमानों से अनुरोध करता हूं कि वे इस प्रतिबंध की खिलाफत न करें

दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी के सांसद प्रवेश साहिब सिंह वर्मा ने दो मेयरों द्वारा नवरात्र के अवसर पर मांस की ब्रिक्री पर प्रतिबंध लगाये जाने के आदेश का समर्थन किया है।

इतना ही नहीं सांसद प्रवेश वर्मा ने कहा कि इस तरह का प्रतिबंध तो पूरे देश में लगाया जाना चाहिए। पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा, "मैं मुसलमानों से अनुरोध करता हूं कि वे इस प्रतिबंध के विषय में उठ रहे किसी भी तरह के विवाद में न पड़ें।"

प्रवेश वर्मा ने कहा, "मैं दिल्ली की साउथ एमसीडी द्वारा नवरात्र के मौके पर मांस बिक्री पर लागू किये गये प्रतिबंध का स्वागत करता हूं। मैं चाहता हूं कि दिल्ली की अन्य तीनों नगर निगम भी इस प्रतिबंध के अपने-अपने क्षेत्रों में लागू करें। इसके साथ ही मेरी यह इच्छा भी है कि मांस बिक्री पर लगे इस प्रतिबंध को दिल्ली-एनसीआर सहित पूरे देश में लागू किया जाए।"

उन्होंने दिल्ली की जनता से मांस बिक्री पर लगे प्रतिबंध के पालन करने का अनुरोध करते हुए कहा, "हमारी संस्कृति कहती है कि हमें हर धर्म का सम्मान करना है। मोदी सरकार की योजनाएं हर धर्म के लिए हैं।"

मालूम हो कि दिल्ली की दक्षिण और पूर्वी नगर निगम के मेयरों ने बीते सोमवार से नौ दिनों के लिए मांस की बिक्री पर रोक लगा दी है। दोनों नगर निगमों ने यह फैसला नौ दिवसीय नवरात्र उत्सव को देखते हुए लिया है।

दक्षिण दिल्ली के मेयर मुकेश सूर्यन ने दक्षिण दिल्ली के नगर आयुक्त ज्ञानेश भारती को पत्र लिखकर कहा कि मांस की दुकानें खोलने की कोई आवश्यकता नहीं है क्योंकि इस अवधि में 'ज्यादातर लोग' मांसाहारी भोजन का सेवन नहीं करते हैं।

उन्होंने पत्र में कहा कि इससे धार्मिक विश्वास और भक्तों की भावनाएं प्रभावित होती हैं। जब वे दैनिक प्रार्थना करने के लिए निकलते हैं तो उन्हें मांस की दुकानों से आने वाली दुर्गंध का सामना करना पड़ता है। जानकारी के मुताबिक पूर्वी दिल्ली नगर निगम के मेयर श्याम सुंदर अग्रवाल ने भी ऐसी ही सलाह जारी की।

इस फैसले के बाद दक्षिण दिल्ली के मेयर ने समाचार चैनल एनडीटीवी से कहा कि वे अपने क्षेत्रों में आने वाली सभी मांस की दुकानों को सख्ती से बंद करेंगे। उन्होंने कहा कि जब मांस नहीं बेचा जाता है, तो लोग इसे नहीं खाएंगे।" 

सूर्यन ने दक्षिण दिल्ली नगर निगम के मांस बिक्री फैसले को सही बताते हुए इसकी तुलना इस्लामी देशों में रमजान के दौरान सार्वजनिक रूप से पीने के पानी पर प्रतिबंध लगाने के कदम से की। 

वहीं उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में नवरात्र के समय सामान्य ठीक इसी तरह का फैसले लेते हुए मांस की दुकानों को बंद करने का फैसला लिया गया था लेकिन शनिवार को गाजियाबाद की मेयर आशा शर्मा ने 2 से 10 अप्रैल तक मीट की बिक्री पर रोक के आदेश को वापस ले लिया।

मालूम हो कि कर्नाटक में हलाल मीट की दुकानों को लेकर दक्षिणपंथी संगठन आपत्ति जता रहे हैं। इस दौरान बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने हलाल मांस की बिक्री करने वाले एक मुस्लिम दुकानदार पर हमला भी किया। इस मुद्दे को लेकर पुलिस में मामला भी दर्ज किया गया है और इस घटनाक्रम हो कर्नाटक में उठे बुरका से जोड़कर देखा जा रहा है। 

टॅग्स :नवरात्रिBJPDelhi BJPNCR
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट