लाइव न्यूज़ :

भाजपा सांसद रमेश बिधूड़ी ने लोकसभा में बसपा सांसद दानिश अली को कहा, "ये मुल्ला आतंकवादी है...", पप्पू यादव ने कहा, "भाजपा की यही असलियत है"

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: September 22, 2023 13:50 IST

पप्पू यादव ने लोकसभा में भाजपा सांसद रमेश बिधूड़ी द्वारा बहुजन समाज पार्टी के सांसद दानिश अली पर की गई बेहद अपमानजनक और अभद्र टिप्पणी करने के लिए भाजपा पर निशाना साधा है।

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा सांसद रमेश बिधूड़ी ने बसपा सांसद दानिश अली को कहा मुल्ला, पप्पू यादव ने किया भाजपा पर हमलारमेश बिधूड़ी ने दानिश अली को कहा कि ये मुल्ला आतंकवादी है, बाहर देखूंगा इस मुल्ले कोपप्पू यादव ने कहा कि रमेश बिधूड़ी की संसद सदस्यता रद्द हो, चुनाव लड़ने पर लगे आजीवन प्रतिबंध

पटना: बिहार में जन अधिकार पार्टी के नाम से क्षेत्रीय बनाकर सियासत में दखल रखने वाले पूर्व लोकसभा सांसद पप्पू यादव ने लोकसभा में भाजपा सांसद रमेश बिधूड़ी द्वारा बहुजन समाज पार्टी के सांसद दानिश अली पर की गई बेहद अपमानजनक और अभद्र टिप्पणी करने के लिए भाजपा पर निशाना साधा है।

भाजपा के खिलाफ अक्सर मुखर होकर बयान देने वाले पप्पू यादव ने सोशल प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लोकसभा में रमेश बिधूड़ी के दिये भाषण के वीडियो को साझा करते हुए कहा, "भारतीय लोकतंत्र का सरेआम मां-बहन कर दिया रमेश बिधुड़ी ने! भाजपा की यही असलियत है। इस बेहूदे सासंद की संसद सदस्यता रद्द कर आजीवन चुनाव लड़ने पर प्रतिबंध लगा देना चाहिए। फांसी की सजा भी कम होगी? और हर्षवर्धन और रविशंकर इस पर हंस रहे हैं, मुंह पर थूकने लायक ही नहीं हैं।"

दरअसल भाजपा सांसद रमेश बिधूड़ी द्वारा लोकसभा में दिये बयान पर उस समय सियासी बवाल खड़ा हो गया, जब वे संसद के विशेष सत्र के चौथे दिन चंद्रयान-3 की सफलता और पीएम मोदी की तारीफ में बोल रहे थे। उसी वक्त बसपा सांसद दानिश अली ने टोकाटाकी ही। जिस पर सांसद रमेश बिधूड़ी उखड़ गए और दानिश अली को अपशब्द कहन लगे।

पप्पू यादव द्वारा साझा किये गये वीडियो में देखा और सुना जा सकता है कि भाजपा सांसद रमेश बिधूड़ी किसी तरह से सरी लोकसभा में लोकतंत्र की सारी मर्यादाओं को पार करते हुए बसपा सांसद दानिश अली को कहते हैं, "ओए ... ओए उग्रवादी, ऐ उग्रवादी बीच में मत बोलना, ये आतंकवादी-उग्रवादी है, ये मुल्ला आतंकवादी है... इसकी बात नोट करते रहना अभी बाहर देखूंगा इस मुल्ले को।"

सांसद बिधूड़ी ने जैसे ही दानिश अली पर विवादित टिप्पणी की, सदन में बवाल मच गया और विपक्षी नेता रमेश बिधूड़ी की बयान की आलोचना में शोर करने लगे। विपक्षी दल कांग्रेस, सपा, आप सहित तृणमूल कांग्रेस ने बिधूड़ी के बयान को लेकर भाजपा पर निशाना साधा और लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला से भाजपा सांसद रमेश बिधूड़ी के खिलाफ एक्शन लेने के लिए कहा। लोकसभा में उस वक्त चेयर पर बैठे कुडिकुल्लील सुरेश ने रमेश बिधूड़ी के आपत्तिजनक अंश को लोकसभा की कार्रवाही से फौरन हटाने का आदेश दिया।

टॅग्स :पप्पू यादवBJPबीएसपीकांग्रेसलोकसभा संसद बिलTrinamool Congress
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप