लाइव न्यूज़ :

भाजपा सांसद रमेश बिधूड़ी ने पार्टी की दिल्ली इकाई में मतभेद होने के संकेत दिए

By भाषा | Updated: August 1, 2019 05:40 IST

बिना किसी का नाम लिए बिधूड़ी ने आरोप लगाया कि पार्टी के कुछ नेता चुनाव के दौरान उनके खिलाफ काम कर रहे थे। लोकसभा चुनाव में भाजपा को दिल्ली की सभी सीटों पर जीत मिली थी।

Open in App

दक्षिणी दिल्ली से भाजपा सांसद रमेश बिधूड़ी ने दावा किया है कि अगर पार्टी के नेता एकजुट होकर काम करते तो हालिया लोकसभा चुनाव में पार्टी और अधिक वोट हासिल कर सकती थी। उनके बयान को पार्टी की दिल्ली इकाई के भीतर मतभेद होने का संकेत माना जा रहा है।

बिना किसी का नाम लिए बिधूड़ी ने आरोप लगाया कि पार्टी के कुछ नेता चुनाव के दौरान उनके खिलाफ काम कर रहे थे। लोकसभा चुनाव में भाजपा को दिल्ली की सभी सीटों पर जीत मिली थी। दिल्ली भाजपा की ‘सोशल मीडिया मीट’ में मंगलवार को बिधूड़ी ने कहा, ‘‘अगर आप रमेश बिधूड़ी पर प्रहार करेंगे तो पार्टी को भी नुकसान होगा और आपको कुछ नहीं मिलेगा। पार्टी के सत्ता में आने पर ही आपको कुछ हासिल होगा। अगर ऐसी चीजें नहीं होती तो हम लोकसभा चुनाव में 57 प्रतिशत वोट की बजाए 62 प्रतिशत से ज्यादा वोट हासिल कर सकते थे।’’

उन्होंन आरोप लगाया कि कुछ नेताओं ने अपने प्रतिद्वंद्वियों से बदला लेने के लिए पार्टी के मंच का इस्तेमाल किया। उन्होंने मौके पर मौजूद दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी का नाम लिए बिना कहा, ‘‘कभी-कभी हम पार्टी के मंच का इस्तेमाल बदला लेने के लिए करने लगते हैं। सोशल मीडिया टीम को इसे देखना चाहिए। मनोज मुझसे सहमत नहीं होंगे, लेकिन इस पर फैसला लेना चाहिए।’’ भाषा आशीष सुभाष सुभाष

टॅग्स :भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)दिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?