लाइव न्यूज़ :

भाजपा सांसद राकेश सिन्हा ने कहा, "रामप्रसाद बिस्मिल, अश्फ़ाक उल्लाह खान ने अंग्रेजों से मांगी थी माफी", सुप्रिया श्रीनेत ने कहा, "भाजपाइयों बेशर्मी की हद है"

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: November 20, 2022 20:23 IST

भाजपा सांसद राकेश सिन्हा ने टीवी बहस में वीर सावरकर द्वारा अंग्रेजों से मांगे गये माफी का बचाव करते हुए कहा कि रामप्रसाद बिस्मिल और अश्फाक उल्लाह खान ने भी अंग्रेजों से मापी मांगी थी। कांग्रेस ने राकेश सिन्हा के बयान की तीखी निंदा की है।

Open in App
ठळक मुद्देवीर सावरकर माफी विवाद में क्रांतिकारी रामप्रसाद बिस्मिल और अश्फाक उल्लाह खान की हुई एंट्रीभाजपा सांसद राकेश सिन्हा ने कहा कि बिस्मिल और अश्फाक उल्लाह खान भी मांग चुके हैं माफीकांग्रेस की सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि भाजपाईयों बेशर्मी की हद है, मोदी जी कुछ बोलेंगे

दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी के राज्यसभा सांसद राकेश सिन्हा ने एक टीवी चैनल पर बहस करते हुए वीर सावरकर द्वारा अंग्रेजों से माफी मांगे जाने वाले मुद्दे पर क्रांतिकारी रामप्रसाद बिस्मिल, अश्फाक उल्लहा खान और श्री अरविंद के विषय में ऐसी बात कह दी, जो ठीक उसी तरह के विवाद को जन्म दे रही है, जैसे की भाजपा प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने शिवाजी महाराज के बारे में कहकर पैदा कर चुके हैं।

भाजपा सासंद राकेश सिन्हा ने टीवी बहस में वीर सावरकर द्वारा अंग्रेजों से मांगे गये माफी का बचाव करते हुए कहा, "रामप्रसाद बिस्मिल और अश्फाक उल्लाह खान जब जेल में बंद थे और अंग्रेजों ने उन्हें फांसी की सजा दे दी थी तो उन्होंने वायसराय के पास, हाईकोर्ट में और उस समय के फेडरल कोर्ट में दया याचिका भेजी और उनके समर्थन में मदन मोहन मालवीय ने परिषद बनारस के बुद्धिजीवियों के साथ वायसराय को पिटिशन भेजा और उस पिटिशन में रामप्रसाद बिस्मिल जी ने लिखा कि हमने जो भी क्रांतिकारी गतिविधियां की थीं, वो गलत थीं। अब हम ऐसा नहीं करेंगे, उनकी आत्मकथा में उपलब्ध है। क्या हम मान लें रामप्रसाद बिल्मिल गद्दार थे? महर्षि अरविंद पांडिचेरी चले गये, सारी राजनीतिक गतिविधियों को त्य़ाग दिया..." 

कांग्रेस पार्टी ने सांसद राकेश सिन्हा के इस बयान का कड़ा विरोध किया है। कांग्रेस की ओर से प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने राकेश सिन्हा के टीवी बहस के द्वारा बोले गये अंश को साझा करते हुए ट्वीट किया और कहा, "कल भाजपा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने शिवाजी का अपमान किया। आज राकेश सिन्हा - रामप्रसाद बिसमिल और अश्फ़ाक उल्लाह खान का तिरस्कार कर रहे हैं। भाजपाईयों बेशर्मी की हद है, जिस आज़ादी के वक्त आप माफ़ीनामे लिख रहे थे उसके नायकों को अब बेइज़्ज़त कर रहे हैं? मोदी जी कुछ बोलेंगे?"

मालूम हो कि भाजपा प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने भी राकेश सिन्हा की तरह एक टीवी डिबेट के दौरान कहा था कि शिवाजी ने भी औरंगजेब से पांच बार माफी मांगी थी। जिसके बाद से महाराष्ट्र कि सियासत में काफी बवाल हो रहा है। दरअसल इस पूरे प्रकरण की शुरूआत राहुल गांधी द्वारा भारत जोड़ो यात्रा के दौरान हुई। जब राहुल गांधी ने महाराष्ट्र में प्रेस कांफ्रेस करके कथिततौर से पत्रकारों को वह दस्तावेज दिखाए, जिसमें अंग्रेजो द्वारा मिले काला पानी की सजा काट रहे विनायक दामोदर सावरकर ने अपनी सजा को माफ करने के लिए लिखी थी। इतना ही नहीं राहुल गांधी ने यह भी आरोप लगाया कि वीर सावरकर ने अंग्रेजों से पेंशन भी प्राप्त की थी।

राहुल गांधी के बयान पर हमला करते हुए वीर सावरकर के पोते रंजीत सावरकर ने विवाद में देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू को घसीट लिया और बेहद गंभीर आरोप लगाते हुए कहा, "पंडित नेहरू ने एक महिला के लिए देश का बंटवारा किया था। पंडित नेहरू को हनीट्रैप में फंसाकर देश का बंटवारा किया था और 12 साल तक नेहरू ब्रिटिश सरकार को भारत की गुप्त जानकारी देते रहे थे।"

टॅग्स :Veer SavarkarCongressनरेंद्र मोदीNarendra ModiSupriya Shrinet
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम