लाइव न्यूज़ :

"दिल्ली का नाम बदलकर इंद्रप्रस्थ किया जाए", BJP सांसद ने अमित शाह से की डिमांड, पत्र लिखकर रखी ये मांगे

By अंजली चौहान | Updated: November 1, 2025 11:13 IST

Delhi Name Change: उन्होंने पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर 'इंद्रप्रस्थ जंक्शन' और अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे का नाम बदलकर 'इंद्रप्रस्थ हवाई अड्डा' करने का भी आग्रह किया।

Open in App

Delhi Name Change: देश की राजधानी दिल्ली का नाम बदलने को लेकर बीजेपी सांसद ने गृह मंत्री से की मांग की है। भाजपा सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने गृह मंत्री अमित शाह को एक पत्र लिखकर दिल्ली का नाम बदलकर 'इंद्रप्रस्थ' करने की माँग की है और इसकी "प्राचीन जड़ों" का हवाला दिया है। उन्होंने पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर 'इंद्रप्रस्थ जंक्शन' और अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का नाम बदलकर 'इंद्रप्रस्थ हवाई अड्डा' करने का भी आग्रह किया।

उन्होंने पत्र में कहा, "दिल्ली का इतिहास न केवल हज़ारों साल पुराना है, बल्कि यह भारतीय सभ्यता की आत्मा और पांडवों द्वारा स्थापित "इंद्रप्रस्थ" शहर की जीवंत परंपरा का भी प्रतीक है।"

खंडेलवाल के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में पांडवों की भव्य मूर्तियाँ स्थापित की जानी चाहिए। 

बीजेपी सांसद ने कहा, "इंद्रप्रस्थ की पावन भूमि पर पांडवों की प्रतिमाएँ स्थापित करने से भारत का इतिहास, संस्कृति और आस्था पुनर्जीवित होगी। यह नई पीढ़ी को पांडवों के नीति, धर्म और साहस के प्रतीक के रूप में भारत के इतिहास, संस्कृति और आस्था की याद दिलाएगा। यह एक गौरवशाली परंपरा से जुड़ेगा।"

खंडेलवाल ने उल्लेख किया कि दिल्ली "न केवल एक आधुनिक महानगर है, बल्कि भारतीय सभ्यता की आत्मा है"।

खंडेलवाल के अनुसार, जहाँ देश के अन्य ऐतिहासिक शहर, जैसे प्रयागराज, अयोध्या, उज्जैन, वाराणसी, अपनी "प्राचीन पहचान" से फिर से जुड़ रहे हैं, वहीं दिल्ली को "उसके मूल स्वरूप में सम्मान" दिया जाना चाहिए। "यह परिवर्तन न केवल एक ऐतिहासिक न्याय है, बल्कि सांस्कृतिक पुनर्जागरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम भी है।" उन्होंने कहा, "यह इतिहास को पुनर्स्थापित करेगा और ऐतिहासिक न्याय एवं सांस्कृतिक सम्मान का प्रतिनिधित्व करेगा।"

बीजेपी सांसद ने सवाल किया, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सांस्कृतिक पुनर्जागरण के दृष्टिकोण के अनुरूप: यदि देश अयोध्या, काशी और प्रयागराज जैसे अपने प्राचीन शहरों का पुनरुद्धार कर रहा है, तो दिल्ली का क्यों नहीं?"

उन्होंने पत्र में लिखा कि दिल्ली का नाम बदलकर 'इंद्रप्रस्थ' करने से आने वाली पीढ़ियों को यह संदेश जाएगा कि भारत की राजधानी न केवल शक्ति का केंद्र है, बल्कि धर्म, नैतिकता और राष्ट्रवाद का प्रतीक भी है।

टॅग्स :Praveen Khandelwalदिल्लीअमित शाहDelhi BJPAmit Shah
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो