लाइव न्यूज़ :

बीजेपी सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने कहा- हम नाली और शौचायल साफ करवाने के लिए नहीं बने हैं

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 21, 2019 17:37 IST

लोकसभा चुनाव में उम्मीदवार बनने के दूसरे ही दिन ही मालेगांव बम विस्फोट के आरोप में पुलिस हिरासत के दौरान मुम्बई आतंकी हमले में शहीद हुए पुलिस अधिकारी हेमंत करकरे को लेकर विवादास्पद बयान देकर वह चुनाव प्रचार के प्रारंभ में ही सुर्खियों में आ गयी थीं।

Open in App

भोपाल से भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने एक और विवादित बयान दे दिया है। सिहोर में रविवार (21 जुलाई) को प्रज्ञा ठाकुर ने कहा कि हम नाली और शौचालय साफ करवाने के लिए नहीं बने हैं। उनके इस बयान से राजनीतिक गलियारे में विवाद खड़ा हो सकता है। मालूम हो कि इस साल लोकसभा चुनाव में सांसद प्रज्ञा ठाकुर को लेकर काफी विवाद खड़ा हुआ था। 

एएनआई न्यूज एजेंसी के मुताबिक प्रज्ञा ठाकुर ने कहा कि हम नाली साफ करनावे के लिए नहीं बने हैं। हम आपका शौचालय साफ करने के लिए बिल्कुल नहीं बने हैं। हम जिस काम के लिए बनाए गए हैं, वो काम हम ईमानदारी से करेंगे। 

बता दें कि लोकसभा चुनाव में उम्मीदवार बनने के दूसरे ही दिन ही मालेगांव बम विस्फोट के आरोप में पुलिस हिरासत के दौरान मुम्बई आतंकी हमले में शहीद हुए पुलिस अधिकारी हेमंत करकरे को लेकर विवादास्पद बयान देकर वह चुनाव प्रचार के प्रारंभ में ही सुर्खियों में आ गयी थीं। उनके इस विवाद को लेकर खूब हंगामा खड़ा हुआ था।  हालांकि इस बयान की आलोचना के बाद अगले ही दिन उन्होंने बयान वापस लेते हुए माफी मांग ली।

इससे पहले मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय में 19 ऐसी याचिकाएं दायर की गयी हैं जिसमें ईवीएम की कार्यप्रणाली को लेकर शंका जाहिर की गयी है और आम चुनाव में प्रज्ञा ठाकुर समेत कुछ भाजपा नेताओं की जीत को चुनौती दी गयी है।

इनमें से 17 याचिकाएं मुख्य रूप से चुनाव हारने वाले कांग्रेस उम्मीदवारों ने दायर की हैं जबकि दो याचिकाएं राज्य के मतदाताओं ने दायर की थी। भोपाल के पत्रकार राकेश दीक्षित ने एक मतदाता की हैसियत से चुनावी याचिका दायर कर प्रज्ञा ठाकुर के चुनाव को चुनौती दी है।

टॅग्स :साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुरमध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील