लाइव न्यूज़ :

प्रज्ञा ठाकुर ने राहुल गांधी के खिलाफ लोकसभा में विशेषाधिकार हनन नोटिस दिया, उन्हें बताया था आतंकवादी

By रामदीप मिश्रा | Updated: November 29, 2019 18:53 IST

बीजेपी सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने बुधवार को लोकसभा में एसपीजी संशोधन विधेयक पर चर्चा के दौरान उस वक्त कथित विवादित टिप्पणी की थी जब द्रमुक सदस्य ए राजा बोल रहे थे। प्रज्ञा की टिप्पणी को सदन की कार्यवाही में शामिल नहीं किया गया था। 

Open in App

लोकसभा में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के सांसद निशिकांत दुबे ने शुक्रवार (29 नवंबर) को मांग की कि प्रज्ञा ठाकुर को आतंकवादी करार देने वाले बयान के लिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का प्रस्ताव लाया जाना चाहिए। इसके बाद लोकसभा में बीजेपी सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने राहुल गांधी के खिलाफ विशेषाधिकार हनन नोटिस दिया।

बुधवार को सदन में एसपीजी विधेयक पर चर्चा के दौरान भोपाल से बीजेपी सांसद प्रज्ञा ठाकुर की विवादित टिप्पणी को लेकर कांग्रेस के सदस्य प्रज्ञा से बिना शर्त माफी की मांग कर रहे थे। इसी दौरान बीजेपी के निशिकांत दुबे ने लोकसभा अध्यक्ष से अनुरोध किया कि एक मौजूदा सांसद को कथित तौर पर आतंकवादी कहने के लिए राहुल गांधी के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का प्रस्ताव आना चाहिए। उन्होंने स्पीकर से इस संबंध में कार्रवाई की मांग की।  गौरतलब है कि प्रज्ञा के लोकसभा में दिए गए विवादित बयान को लेकर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को ट्वीट कर कहा था, 'आतंकवादी प्रज्ञा ने आतंकवादी गोडसे को देशभक्त बताया। यह भारत के संसद के इतिहास का एक दुखद दिन है।'

इससे पहले प्रज्ञा ने बुधवार को लोकसभा में एसपीजी संशोधन विधेयक पर चर्चा के दौरान उस वक्त कथित विवादित टिप्पणी की थी जब द्रमुक सदस्य ए राजा बोल रहे थे। प्रज्ञा की टिप्पणी को सदन की कार्यवाही में शामिल नहीं किया गया था। 

कांग्रेस समेत विपक्षी सदस्यों ने बृहस्पतिवार को भी इस विषय को सदन में उठाया था। इसके शुक्रवार को प्रज्ञा ठाकुर ने अपने बयान को लेकर सदन में माफी मांगी है और कहा है कि अगर किसी व्यक्ति को मेरे द्वारी की गई टिप्पणी से ठेस पहुंची तो मैं उसके लिए माफी मांगती हूं। 

टॅग्स :राहुल गांधीसाध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुरकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)संसद शीतकालीन सत्रलोकसभा संसद बिल
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए