लाइव न्यूज़ :

भाजपा सांसद किरण खेर पर व्यवसायी को 'धमकी' देने का आरोप, हाईकोर्ट ने व्यवसायी की सुरक्षा का पुलिस को दिया निर्देश

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: December 13, 2023 11:19 IST

हरियाणा हाईकोर्ट ने चंडीगढ़ के एक व्यवसायी और उसके परिवार को पुलिस सुरक्षा देने का निर्देश दिया क्योंकि व्यसायी ने आरोप लगाया है कि उसे भाजपा सांसद किरण खेर ने कथिततौर पर जान मारने की धमकी दी है।

Open in App
ठळक मुद्देचंडीगढ़ के व्यवसायी ने भाजपा सांसद किरण खेर पर कथिततौर से लगाया धमकी देने का आरोपमामला पहुंचा हाईकोर्ट, कोर्ट ने पुलिस को आदेश दिया कि वो व्यवसायी को सुरक्षा प्रदान करेंमामला वित्तीय विवाद और व्यापारिक लेनदेन से जड़ा है, जिसके कारण व्यवसायी को मिली है धमकी

चंडीगढ़: हरियाणा हाईकोर्ट ने चंडीगढ़ के एक व्यवसायी और उसके परिवार को पुलिस सुरक्षा देने का निर्देश दिया क्योंकि व्यसायी ने आरोप लगाया है कि उसे भाजपा सांसद किरण खेर ने कथिततौर पर जान मारने की धमकी दी है।

इस संबंध में व्यवसायी के वकील शिव ने समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कहा कि मनी माजरा के रहने वाले चैतन्य नाम के एक व्यापारी का वित्तीय विवाद और व्यापारिक लेनदेन था, जिसके संबंध में उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई थी।

अधिवक्ता शिव ने कहा, "हमने कोर्ट से अपील की थी कि कि पुलिस भी व्यवसायी की बात नहीं सुन रही है। उसके जीवन और उसके परिवार को जान का खतरा है। इसलिए जीवन की सुरक्षा के लिए अदालत में एक रिट दायर की गई है।"

उन्होंने आगे कहा, "अदालत ने रिट याचिका का संज्ञान लिया और एसपी, एसएचओ और गृह सचिव को निर्देश के साथ रिट याचिका का निपटारा किया है कि पूरे परिवार के साथ याचिकाकर्ता को भी तत्काल पुलिस सुरक्षा प्रदान की जाए।"

वकील शिव ने कहा, "फिलहाल, व्यवसायी को एक सप्ताह के लिए सुरक्षा दी है और एक सप्ताह के बाद वे फिर से आकलन करेंगे कि क्या खतरे की आशंका है और कितना खतरा है। उन्होंने हमें संपर्क करने की भी स्वतंत्रता दी है और कहा है कि यदि कुछ और है तो हम फिर से अदालत आ सकते हैं।"

विवाद और इसकी पृष्ठभूमि की कहानी के बारे में पूछे जाने पर वकील ने कहा कि यह एक लंबा विवाद है, जिसका विस्तृत तरीके से याचिका में उल्लेख किया गया है, लेकिन हाईकोर्ट ने मामले की योग्यता पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया है कि विवाद क्या था या क्या नहीं, उससे हमें मतलब नहीं है।

हाईकोर्ट ने विवाद के संबंध में किसी भी तरह की टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। लेकिन अदालत ने दलीलों के आधार पर आकलन किया है कि याचिकाकर्ता और उसके परिवार के जीवन को कुछ खतरे की आशंका हो सकती है, इसलिए उन्होंने सुरक्षा प्रदान की है।

मालूम हो कि किरण खेर बीजेपी सांसद होने के अलावा थिएटर, फिल्म और टेलीविजन की जानीमानी अभिनेत्री भी हैं। वह दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर की पत्नी भी हैं।

टॅग्स :किरन खेरहाई कोर्टचंडीगढ़BJPअनुपम खेरPolice
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम