लाइव न्यूज़ :

भाजपा सांसद गंभीर ने पूर्व हॉकी कप्तान संदीप के पक्ष में किया रोड शो और प्रचार, कहा- दत्त व फोगाट को पास कर दीजिए

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 18, 2019 20:16 IST

पूर्व क्रिकेटर गंभीर ने लोगों से इस निर्वाचन क्षेत्र का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित करने के लिए लोगों से सिंह के पक्ष में वोट करने की अपील की। अपने संक्षिप्त भाषण में गंभीर ने कहा कि भाजपा चुनाव में 75 सीटें जीतने के अपने लक्ष्य को पार कर जाएगी और वह एक बार फिर भ्रष्टाचार मुक्त सरकार देगी।

Open in App
ठळक मुद्देसिंह सुनिश्चित करेंगे कि हर गांव में स्टेडियम बनें और खासकर महिलाओं के लिए अस्पताल का निर्माण हो।भाजपा ने हरियाणा विधानसभा चुनाव में तीन खिलाड़ियों को चुनाव मैदान में उतारा है।

भाजपा सांसद गौतम गंभीर ने हरियाणा में पिहोवा विधानसभा सीट से पार्टी के उम्मीदवार पूर्व हॉकी कप्तान संदीप सिंह के पक्ष में शुक्रवार को प्रचार किया।

एक रोड शो को संबोधित करते हुए पूर्व क्रिकेटर गंभीर ने लोगों से इस निर्वाचन क्षेत्र का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित करने के लिए लोगों से सिंह के पक्ष में वोट करने की अपील की। अपने संक्षिप्त भाषण में गंभीर ने कहा कि भाजपा चुनाव में 75 सीटें जीतने के अपने लक्ष्य को पार कर जाएगी और वह एक बार फिर भ्रष्टाचार मुक्त सरकार देगी।

उन्होंने कहा कि सिंह सुनिश्चित करेंगे कि हर गांव में स्टेडियम बनें और खासकर महिलाओं के लिए अस्पताल का निर्माण हो। भाजपा ने हरियाणा विधानसभा चुनाव में तीन खिलाड़ियों को चुनाव मैदान में उतारा है। पहलवान योगेश्वर दत्त बड़ौदा सीट से और बबीता फोगाट दादरी सीट से विधानसभा चुनाव लड़ेंगी। राज्य में 21अक्टूबर को चुनाव है। 

टॅग्स :हरियाणा विधानसभा चुनाव 2019हरियाणाभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)गौतम गंभीरसंदीप सिंहबबीता फोगाटयोगेश्वर दत्तमनोहर लाल खट्टर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टइस्लाम धर्म अपनाओ?, मना करने पर जहीर ने कई दिन तक बंधक बनाकर नर्स से किया रेप, आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी

क्रिकेटIndian cricket schedule: 17 स्थान पर 22 मैच खेलेगी टीम इंडिया, 5 टेस्ट, 9 वनडे और 8 टी20, देखिए पूरी सूची

भारत63 अधिकारी यहां से वहां?, हरियाणा में बड़ा फेरबदल, रवि प्रकाश गुप्ता की जगह गीता भारती होंगी हिसार मंडल आयुक्त, देखिए पूरी लिस्ट

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?