लाइव न्यूज़ :

लोकसभा में ईरानी का जोरदार स्वागत, पीएम मोदी को देर तक मेजें थपथपाते देखा गया

By भाषा | Updated: June 17, 2019 14:29 IST

स्मृति ईरानी ने हिंदी में शपथ लेने के बाद कार्यवाहक लोकसभाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार का अभिनंदन किया। उन्होंने संप्रग अध्यक्ष सोनिया गांधी समेत अन्य विपक्षी नेताओं का भी हाथ जोड़कर अभिनंदन किया। सोनिया ने भी हाथ जोड़कर स्मृति का अभिवादन किया।

Open in App
ठळक मुद्देकेंद्रीय कपड़ा मंत्री ईरानी ने उत्तर प्रदेश के अमेठी लोकसभा क्षेत्र से राहुल गांधी को 55 हजार वोटों के अंतर से पराजित किया। लंबे समय से गांधी परिवार का गढ़ माने जाने वाली इस सीट पर भाजपा नेता की जीत अत्यंत महत्वपूर्ण मानी जा रही है। 

अमेठी लोकसभा सीट से कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को हराकर पहली बार निचले सदन के सदस्य के रूप में पहुंचीं केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने सोमवार को जब 17वीं लोकसभा के सदस्य के रूप में शपथ ली तो उनकी पार्टी के सदस्यों ने काफी देर तक मेजें थपथपाकर उनका अभिनंदन किया।

जैसे ही स्मृति का नाम शपथ ग्रहण के लिए बोला गया, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, अन्य केंद्रीय मंत्रियों और सांसदों समेत सत्तारूढ़ भाजपा सदस्यों को देर तक मेजें थपथपाते देखा गया। स्मृति ईरानी ने हिंदी में शपथ लेने के बाद कार्यवाहक लोकसभाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार का अभिनंदन किया।

उन्होंने संप्रग अध्यक्ष सोनिया गांधी समेत अन्य विपक्षी नेताओं का भी हाथ जोड़कर अभिनंदन किया। सोनिया ने भी हाथ जोड़कर स्मृति का अभिवादन किया। सदन में राहुल गांधी उपस्थित नहीं थे। केंद्रीय कपड़ा मंत्री ईरानी ने उत्तर प्रदेश के अमेठी लोकसभा क्षेत्र से राहुल गांधी को 55 हजार वोटों के अंतर से पराजित किया।

लंबे समय से गांधी परिवार का गढ़ माने जाने वाली इस सीट पर भाजपा नेता की जीत अत्यंत महत्वपूर्ण मानी जा रही है। 

टॅग्स :लोकसभा संसद बिलस्मृति ईरानीनरेंद्र मोदीअमित शाहभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप