लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में आग: BJP सांसद मनोज तिवारी ने पार्टी की ओर से मृतकों के परिवार को 5 लाख रुपये देने की घोषणा की

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 8, 2019 11:41 IST

बीजेपी मृतकों के परिवारों को 5-5 लाख रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान करेगा और घायलों के परिवार को मदद स्वरूप 25000 रुपये देगा।

Open in App
ठळक मुद्देआवासीय इलाके में चलाई जा रही फैक्ट्री में आग लगने के समय 50 से अधिक लोग थे।दिल्ली अग्निशमन सेवा के एक अधिकारी ने बताया कि आग लगने की जानकारी सुबह पांच बजकर 22 मिनट पर मिली।

दिल्ली के रानी झांसी रोड स्थित अनाज मंडी के पास एक घर में आग लगने से 43 लोगों की मौत हो गई है। इस घटना के बाद नॉर्थ ईस्ट दिल्ली से बीजेपी सांसद, मनोज तिवारी ने दिल्ली अग्नि कांड के घटना स्थल का दौरा किया। उन्होंने कहा, "यह एक दुखद घटना है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी थी। बीजेपी उन परिवारों के परिवारों को 5-5 लाख रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान करेगा और घायलों के परिवार को मदद स्वरूप 25000 रुपये दिए जाएंगे। "

इसके अलावा अरविंद केजरीवाल ने भी मृतकों के लिए मुआवजा का ऐलान किया है। अरविंद केजरीवाल ने 10 लाख रूपए मृतकों के लिए मुआवजे के रूप में देने की बात कही है। 

आपको बता दें कि इस घटना की खबर सुनते ही मौके पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पहुंच गई। घर में फंसे करीब 50 लोगों को बाहर निकाला गया है। इस घटना  के बाद घायलों को दिल्ली के चार अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती किया गया है। 

इस घटना के तुरंत बाद दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर दुख जताया है। उन्होंने कहा कि आग लगने की खबर दुखद है। बचाव अभियान चल रहा है, दमकलकर्मी पूरी कोशिश कर रहे हैं। 

इसके अलावा आपको बता दें कि देश के गृह मंत्री ने घटना के बाद दिल्ली के आलाधिकारियों को तत्काल आधार पर इस घटना के पीड़ितों को हर संभव सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए हैं।

दिल्ली अग्निशमन सेवा के एक अधिकारी ने बताया कि आग लगने की जानकारी सुबह पांच बजकर 22 मिनट पर मिली जिसके बाद दमकल की 30 गाड़ियों को घटनास्थल पर भेजा गया। उन्होंने बताया कि आवासीय इलाके में चलाई जा रही फैक्ट्री में आग लगने के समय 50 से अधिक लोग थे।

टॅग्स :अग्नि दुर्घटनादिल्लीभीषण आगमनोज तिवारी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए