लाइव न्यूज़ :

क्या लखनऊ का नाम बदलकर होगा लक्ष्मणपुरी? भाजपा सांसद ने की नवाबों के शहर के नाम को बदलने की मांग

By रुस्तम राणा | Updated: February 7, 2023 23:09 IST

भारतीय जनता पार्टी के सांसद संगम लाल गुप्ता ने अपना तर्क देते हुए कहा कि मुगल काल में लखनऊ को लक्ष्मणपुरी के नाम से जाना जाता था। मुगलों ने शहर का नाम बदलकर लखनऊ, नवाबों का शहर कर दिया।

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा सांसद ने कहा, मैं सरकार से मांग करता हूं कि लखनऊ का नाम बदलकर लखनपुरी या लक्ष्मणपुरी किया जाएसांसद संगम लाल गुप्ता ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से इसको लेकर आग्रह कियाकहा- त्रेतायुग में भगवान राम ने अयोध्या शहर को भाई लक्ष्मण को उपहार में दिया था

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ का नाम बदलने की मांग हो रही है। नवाबों के शहर का नाम लखनऊ से बदलकर लक्ष्मणपुर करने की मांग भाजपा के एक सांसद ने की है। बीजेपी सांसद संगम लाल गुप्ता ने मंगलवार को सरकार यह मांग की। उन्होंने अपना तर्क देते हुए कहा कि मुगल काल में लखनऊ को लक्ष्मणपुरी के नाम से जाना जाता था। मुगलों ने शहर का नाम बदलकर लखनऊ, नवाबों का शहर कर दिया। भाजपा सांसद ने कहा, मैं सरकार से मांग करता हूं कि लखनऊ का नाम बदलकर लखनपुरी या लक्ष्मणपुरी किया जाए।

बीजेपी सांसद ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से इसको लेकर आग्रह किया, जिसमें कहा गया कि "त्रेतायुग में भगवान राम ने अयोध्या शहर को भाई लक्ष्मण को उपहार में दिया था।" 7 फरवरी को शाह को लिखे पत्र में गुप्ता ने लिखा, “लखनऊ- उत्तर प्रदेश की राजधानी, जो स्थानीय मान्यता के अनुसार त्रेता युग में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम ने अयोध्या नरेश श्री लक्ष्मण जी को भेंट की थी और इस कारण से यह लखनपुर और लक्ष्मणपुर नामित किया गया था। हालाँकि, बाद में 48 वीं शताब्दी में, नवाब आसफ-उद-दौला ने इसका नाम बदलकर लखनऊ कर दिया। इसे उसी परंपरा में लखनऊ कहा गया है।

उन्होंने अपने आग्रह में जोड़ा, “यहाँ यह उल्लेखनीय है कि आज गौरवशाली सांस्कृतिक विरासत के धनी देश में लखनऊ के नवाबों की विलासिता और फिजूलखर्ची की कहानियाँ हमारी आने वाली पीढ़ी को अमृत काल में भी सुनाकर गुलामी का संकेत देना सर्वथा गलत जान पड़ता है।" 

टॅग्स :लखनऊउत्तर प्रदेशBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया