लाइव न्यूज़ :

राज ठाकरे के अयोध्या दौरा कैंसिल होने पर भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कहा, "वो जब भी अयोध्या आएंगे, उससे पहले उन्हें मांफी मांगनी ही होगी"

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: May 20, 2022 19:30 IST

भाजपा के कैसरगंज के सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने राज ठाकरे के अयोध्या दौरा कैंसिल होने पर कहा कि मनसे प्रमुख के पास उत्तर भारतीयों से माफी मांगने का यह सुनहरा मौका था, जिसे उन्होंने खो दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने राज ठाकरे के अयोध्या दौरा कैंसिल होने पर अफसोस जताया राज ठाकरे के पास उत्तर भारतीयों से माफी मांगने का यह सुनहरा मौका था, जिसे उन्होंने खो दियाराज ठाकरे जब भी यूपी की जमीन पर कदम रखेंगे, उससे पहले उन्हें यूपी वालों से माफी मांगनी होगी

गोंडा: महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना प्रमुख राज ठाकरे द्वारा 5 जून को प्रस्तावित अयोध्या यात्रा स्थगित होने पर भारतीय जनता पार्टी के सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने अफसोस जाहिर करते हुए शुक्रवार को कहा कि उनके लिए एक अच्छा अवसर था लेकिन उन्होंने इसे गवां दिया।

कैसरगंज के सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि मनसे प्रमुख राज ठाकरे के पास उत्तर भारतीयों से माफी मांगने का यह सुनहरा मौका था, जिसे उन्होंने खो दिया है।

सांसद सिंह ने कहा कि वो अयोध्या आते तो बेहतर होता और यहां के लोगों से माफी मांगते तो अच्छा रहता लेकिन वो इस मौके से भी चूक गए। बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) प्रमुख राज ठाकरे ने पांच जून की प्रस्तावित अयोध्या यात्रा स्थगित तो कर दिया है लेकिन इस बात को अच्छे से याद रखें कि वो जब भी यूपी की जमीन पर कदम रखेंगे, उससे पहले उन्हें यूपी वालों से माफी मांगनी ही होगी।

उन्होंने कहा कि यूपी की जनता मनसे कार्यकर्ताओं द्वारा मुंबई में किये गये अपमान और तिरस्कार को कभी भूलेगी नहीं, उसके लिए राज ठाकरे को यूपी से माफी मांगनी ही होगी। 

आज नहीं तो कल वो जब भी आएंगे कोई न कोई यूपी का युवा उनके विरोध में खड़ा होगा और उन्हें अपने किये गये गुनाहों के लिए माफी मांगनी ही होगी। 

मालूम हो कि महाराष्ट्र में शिवसेना नीत गठबंधन सरकार के खिलाफ मनसे प्रमुख राज ठाकरे ने मुस्लिम तुष्टिकरण का आरोप लगाते हुए कहा कि  वो मस्जिदों पर लगे गैर कानूनी लाउडस्पीकर को हटाने के लिए सुप्रीम कोर्ट के दिये दिशा-निर्देशों का पालन नहीं कर रही है।

इसके साथ ही ठाकरे ने उद्धव ठाकरे सरकार को चेतावनी देते हुए कहा था कि अगर सरकार मस्जिदों पर लगे लाउडस्पीकर को नहीं हटावाएगी तो मनसे के कार्यकर्ता मस्जिदों के बाहर ऊंची आवाज में 'हनुमान चालीसा' का पाठ करेंगे।

सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि अगर राज ठाकरे ने संतों, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से भी माफी मांग लेते तो यूपी की जनता का गुस्सा शांत हो जाता। लेकिन राज ठाकरे ने माफी नहीं मांगी। इसलिए हमने उसके अयोध्या दौरे का विरोध किया था लेकिन उनके दौरा स्थगित करने से उनके खिलाफ गुस्सा शांत होने वाला नहीं है।

इससे पहले राज ठाकरे ने ट्विटर पर कहा था कि वो फिलहाल उत्तर प्रदेश के अयोध्या में प्रस्तावित 5 जून की यात्रा को रद्द कर रहे हैं और संबंध में वो पूरी जानकारी 22 मई की पुणे की रैली देंगे। (समाचार एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)

टॅग्स :राज ठाकरेमुंबईBJPअयोध्यामहाराष्ट्र नवनिर्माण सेना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?