लाइव न्यूज़ :

अवैध खनन मामले में NGT पैनल की जांच को भाजपा सांसद बृजभूषण सिंह ने बताया 'फर्जी', बोले- "मेरा इससे कोई लेना-देना नहीं..."

By अंजली चौहान | Updated: August 3, 2023 16:28 IST

बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ अवैध खनन के लेकर कोर्ट में याचिका दायर की गई है। इस याचिका पर प्रतिक्रिया देते हुए बृजभूषण सिंह ने कहा कि ये सभी आरोप झूठे है।

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह पर लगा अवैध खनन का आरोप बृजभूषण शरण सिंह ने आरोपों को बताया फर्जी अवैध खनन को लेकर एनजीटी मामले की जांच करेगा

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी के सांसद बृजभूषण शरण सिंह को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। गोंडा जिले से सांसद बृजभूषण सिंह पर अवैध खनन का आरोप लगा है जिसकी जांच एनजीटी पैनल करेगी।

बताया जा रहा है कि राष्ट्रीय हरित अधिकरण ने उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले के कुछ गांवों में अवैध खनन को लेकर याचिका दायर की गई जिसके बाद भाजपा सांसद की मुश्किलें और बढ़ सकती है। इस याचिका में लगाए गए आरोपों की जांच के लिए एनजीटी पैनल का गठन किया गया है।

हालांकि, इन आरोपों पर बृजभूषण शरण सिंह ने अपनी सफाई देते हुए इसे झूठा करार दिया है। आरोपों के सामने आने के बाज बीजेपी सांसद ने प्रतिक्रिया दी है। गुरुवार को उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि उन्होंने अवैध खनन का कोई काम नहीं किया और मामले से उनका लेना-देना ही नहीं है। 

बृजभूषण शरण सिंह ने क्या कहा?

कुश्ती महासंघ के पूर्व प्रमुख बृजभूषण सिंह ने अपने ऊपर लगे अवैध खनन के आरोपों पर कहा, "मेरे परिवार या मेरा अवैध खनन से दूर-दूर तक कोई लेना-देना नहीं है। यह झूठी खबर है... घटना फर्जी और झूठी है।

गौरतलब है कि याचिका में आरोप लगाया गया कि कैसरगंज से सांसद सिंह द्वारा जिले के तरबगंज तहसील के माझारथ, जैतपुर और नवाबगंज गांवों में अवैध खनन किया जा रहा था।

याचिका में यह भी आरोप लगाया गया कि हर दिन 700 से अधिक की संख्या में ओवरलोडेड ट्रकों द्वारा निकाले गए लघु खनिजों का अवैध परिवहन, लगभग 20 लाख घन मीटर के लघु खनिजों का भंडारण और अवैध बिक्री और ओवरलोडेड ट्रकों द्वारा पटपड़ गंज पुल और सड़क को नुकसान पहुंचाया गया।

याचिका पर कोर्ट में हुई सुनवाई 

इस मामले को लेकर बुधवार को कोर्ट में न्यायिक सदस्य न्यायमूर्ति अरुण कुमार त्यागी और विशेषज्ञ सदस्य ए सेंथिल वेल की पीठ ने कहा कि पहली नजर में आवेदन में दिए गए कथन पर्यावरण से संबंधित प्रश्न उठाते हैं।

आवेदन में दिए गए कथनों के मद्देनजर, हम इसे उचित मानते हैं तथ्यात्मक स्थिति को सत्यापित करने और उचित उपचारात्मक कार्रवाई करने के लिए एक संयुक्त समिति का गठन किया जाए।

गौरतलब है कि ट्रिब्यूनल ने एक संयुक्त समिति का गठन किया जिसमें पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय (एमओईएफ एंड सीसी), केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी), राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन (एनएमसीजी), उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण (यूपीपीसीबी) और जिला मजिस्ट्रेट, गोंडा शामिल थे।

इस समिति को एक हफ्ते के भीतर बैठक करने, साइट का दौरा करने, आवेदक की शिकायतों पर गौर करने, आवेदक और संबंधित परियोजना प्रस्तावक के प्रतिनिधि को जोड़ने, तथ्यात्मक स्थिति को सत्यापित करने और उचित प्रक्रिया का पालन करके उचित उपचारात्मक कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। 

टॅग्स :बृज भूषण शरण सिंहBJPउत्तर प्रदेश समाचारup news
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो