लाइव न्यूज़ :

BJP नेता अनुराग ठाकुर ने सोनिया गांधी को बताया 'इटालियन लेडी', कहा-उनका सांसद चुने जाना देश के लिए दुर्भाग्यपूर्ण

By स्वाति सिंह | Updated: January 6, 2019 12:43 IST

पहले भी अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस पर परिवार हित को सर्वोपरि मानने का आरोप लगाते हुए कहा था कि कांग्रेस के समय रक्षा सौदे को राजनीतिक फंडिंग का जरिया बनाया जाता था और राफेल मामले में उच्चतम न्यायालय के फैसले के बाद ‘दूध का दूध और पानी का पानी’ हो गया है।

Open in App

बीजेपी नेता अनुराग ठाकुर ने रविवार को अगस्ता वेस्टलैंड मामले में कांग्रेस परिवार पर आरोप लगाते हुए कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि भारत ने उनको (सोनिया गांधी) को इतनी बार सांसद चुना। ठाकुर ने सोनिया गांधी की तरफ इशारा करते हुए कहा 'इससे फर्क नहीं पड़ता कि क्रिश्चियन मिशेल कुछ कहता है या नहीं लेकिन वे जानते हैं कि 'इटालियन लेडी' कौन है, 'इटालियन लेडी का बेटा' कौन है और 'श्रीमती गांधी' कौन है। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि भारत द्वारा उन्हें कई बार सांसद चुने जाने के बाद भी वह अभी भी दुनिया के लिए एक 'इटैलियन लेडी' हैं।

इससे पहले भी अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस पर परिवार हित को सर्वोपरि मानने का आरोप लगाते हुए कहा था कि कांग्रेस के समय रक्षा सौदे को राजनीतिक फंडिंग का जरिया बनाया जाता था और राफेल मामले में उच्चतम न्यायालय के फैसले के बाद ‘दूध का दूध और पानी का पानी’ हो गया है। राफेल मामले पर लोकसभा में चर्चा में हिस्सा लेते हुए ठाकुर ने कहा कि कार्य मंत्रणा समिति में तय हो गया था कि राफेल पर प्रारंभ में ही चर्चा होगी लेकिन कांग्रेस पार्टी को तैयारी करने में 20 दिन लग गए ।

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर परोक्ष निशाना साधते हुए उन्होंने कहा था कि राफेल मामले में ऐसे नेता आरोप लगा रहे हैं जो खुद भ्रमित हैं और भ्रष्टाचार के मामले में जमानत पर हैं। इनके भीतर इतना भ्रम है कि पिछले दिनों सदन में 20 मिनट की चर्चा में 20 बार असत्य बोला और शाम को पत्रकार वार्ता में भी वही गलती दोहरायी ।

उन्होंने आरोप लगाया कि इस पार्टी का इतिहास घोटालों से जुड़ा रहा है जो आजादी के बाद जीप घोटाले से शुरू होता है ।

भाजपा नेता ने आरोप लगाया कि इस पार्टी का ध्यान होता है कि रक्षा सौदे के जरिये राजनीतिक फंडिंग कैसे हो। कांग्रेस के शासन के दौरान ऐसा कोई रक्षा सौदा नहीं हुआ जहां सौदेबाजी नहीं हुई हो। उनके समय बिचौलिये सौदा तय करते थे। उन्होंने जोर दिया कि वर्तमान समय में राष्ट्रहित को ध्यान में रखकर रक्षा सौदे तय होते हैं। ठाकुर ने आरोप लगाया कि कांग्रेस के समय घोटालों की एक लंबी लाइन है जिसमें बोफोर्स, अगस्ता वेस्टलैंड, पनडुब्बी घोटाला, 2जी और कोयला घोटाले हैं।

उन्होंने दावा किया कि जिन लोगों के नाम अगस्ता वेस्टलैंड में आ रहे हैं, वे यहां सवाल खड़े कर रहे हैं। नेशनल हेराल्ड ऐसा मामला है जहां सार्वजनिक सम्पत्ति को अपनी सम्पत्ति बनाया गया और कर भी नहीं अदा किया गया ।

उन्होंने सवाल किया कि साल 2012 में कांग्रेस ने राफेल सौदे पर हस्ताक्षर क्यों नहीं किया ? अगर 126 विमान खरीदना चाहते थे तब 10 वर्षो में एक भी विमान क्यों देश में नहीं आया ? वे कौन सी ताकतें थीं जो विमान नहीं खरीदने दे रही थीं और रोक रही थीं।

अनुराग ठाकुर ने कहा कि इस मामले में उच्चतम न्यायालय ने अपने फैसले में तीन आयामों पर विचार करते हुए इसे सही ठहराया है। नरेन्द्र मोदी सरकार ने सेना को सशक्त बनाने और देशहित को सर्वोपरि रखा है।

चर्चा के दौरान भाजपा सदस्य निशिकांत दुबे ने कहा कि पिछले 6-7 महीने से कांग्रेस के पास कोई काम नहीं है, उसे किसानों, युवाओं, दलितों, बेरोजगारों की कोई चिंता नहीं है, उसे केवल राफेल की चिंता है। राफेल को लेकर ‘‘राहुल एवं कांग्रेस परेशान हैं क्योंकि उन्हें कमीशन नहीं मिला है।’’ उन्होंने गांधी परिवार एवं कांग्रेस पर निशाना साधने के लिये छह कंपनियों एवं कुछ विचौलियों का जिक्र किया । उन्होंने एक कारोबारी से संबंध को लेकर ‘आरवी’ संक्षेपन का इस्तेमाल किया जिसका आशय राबर्ट वाड्रा से माना जा रहा है। दुबे ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने हमेशा देश की सुरक्षा से समझौता किया है और कांग्रेस पार्टी रक्षा डीलरों की लड़ाई लड़ रही है।

(भाषा इनपुट के साथ)

टॅग्स :भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)सोनिया गाँधीराहुल गांधीराफेल सौदाअगस्ता वेस्टेलैंड मामला
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारतमोदी पर व्यक्तिगत प्रहार टिकेगा नहीं!

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?