लाइव न्यूज़ :

तेलंगाना: बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बंदी संजय कुमार को कोर्ट ने 14 दिनों की रिमांड पर भेजा, जानें पूरा मामला

By रुस्तम राणा | Updated: January 3, 2022 16:00 IST

बीजेपी सांसद और तेलंगाना ईकाई के पार्टी प्रमुख बंदी संजय कुमार को जिला अदालत ने 14 दिनों की रिमांड पर भेज दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देकेसीआर सरकार की इस कार्रवाई पर भड़के नड्डाकुमार के खिलाफ है आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत केस दर्ज

हैदराबाद: बीजेपी सांसद और तेलंगाना ईकाई के पार्टी प्रमुख बंदी संजय कुमार को जिला अदालत ने 14 दिनों की रिमांड पर भेज दिया है। बीते रविवार की रात उन्हें राज्य सरकार के कोविड-19 संबंधी दिशानिर्देशों का कथित तौर पर उल्लंघन करने के आरोप में करीमनगर में पुलिस ने हिरासत में लिया और फिर बाद में उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष पर आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है। सोमवार को उनको कोर्ट में पेश किया गया। 

केसीआर सरकार की इस कार्रवाई पर भड़के नड्डा

तेलंगाना सरकार के द्वारा संजय कुमार की गिरफ्तारी को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा अत्यंत निंदनीय बताया है। नड्डा ने कहा, 'तेलंगाना भाजपा प्रमुख बंदी संजय की गिरफ्तारी अत्यंत निंदनीय है और लोकतंत्र की हत्या के समान है। वह अपने कार्यालय में सभी कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए शांतिपूर्वक विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। पुलिस जबरन उनके कार्यालय में घुसी और उनको गिरफ़्तार किया।'

उन्होंने कहा, जिस तरह से भाजपा की तेलंगाना के उपचुनावों में जीत हुई है उससे के. सी. आर सरकार बौखला गए हैं और अब वह प्रजातंत्र का गला घोंटने और प्रजातंत्र की आवोज़ों को दबाने के लिए आ गए हैं। भाजपा शिक्षकों की लड़ाई लड़ेगी और सच की जीत होगी।

भाजपा राज्य सरकार के इस फैसले का कर रही है विरोध

बता दें कि करीमनगर से सांसद कुमार ने राज्य सरकार की आदेश संख्या 317 के विरूद्ध रविवार को शाम नौ बजे से सोमवार को सुबह पांच बजे के बीच शहर स्थित अपने कार्यालय में ‘जागरण दीक्षा’ करने की योजना बनायी थी जिसके बाद उन्हें रात में पुलिस ने हिरासत में लिया और फिर बाद में गिरफ्तार कर लिया। संजय यहां राज्य में शिक्षकों की समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे थे।

मामले में पुलिस ने क्या कहा?

पुलिस ने कहा कि विरोध प्रदर्शन करने के लिए कोई आधिकारिक अनुमति नहीं ली गई थी और पार्टी कार्यकर्ताओं का जमावड़ा केंद्र और राज्य सरकारों द्वारा कोविड-19 के प्रसार को रोकने के लिए जारी दिशानिर्देशों के खिलाफ था। वहीं दूसरी ओर, भाजपा नेता बी. संजय कुमार ने कहा कि विरोध शांतिपूर्ण तरीके से कोविड प्रोटोकॉल के अनुरूप होना था। इस दौरान उन्होंने सवाल उठाया कि सत्तारूढ़ टीआरएस नेताओं के कार्यक्रमों में कोविड मानदंड क्यों लागू नहीं किए गए?

टॅग्स :Bandi Sanjay Kumarकोर्टजेपी नड्डाjp naddaके चंद्रशेखर रावK Chandrasekhar Rao
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो