लाइव न्यूज़ :

रामचरितमानस विवाद: बीजेपी सांसद ने स्वामी प्रसाद मौर्य को दी सपरिवार इस्लाम स्वीकार करने की सलाह, संघमित्रा मौर्य पर भी साधा निशाना

By शिवेंद्र राय | Updated: January 29, 2023 18:23 IST

सिकंदरपुर में एक कार्यक्रम के दौरान सलेमपुर से भाजपा सांसद रविन्द्र कुशवाहा ने स्वामी प्रसाद मौर्य की बेटी और बदायूं से बीजेपी सांसद संघमित्रा मौर्य पर जमकर हमला बोला। रविन्द्र कुशवाहा ने कहा कि संघमित्रा को पार्टी खराब लग रही तो इस्तीफा दे दें।

Open in App
ठळक मुद्देस्वामी प्रसाद मौर्य के बयान पर संघमित्रा ने दी थी प्रतिक्रियाकहा था- हमें लगता है कि यह विश्लेषण का विषय हैअब सलेमपुर से भाजपा सांसद रविन्द्र कुशवाहा ने साधा संघमित्रा पर निशाना

लखनऊ: रामचरितमानस पर विवादित बयान देने वाले सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य की बेटी और बदायूं से बीजेपी सांसद संघमित्रा मौर्य पर भाजपा नेता ही हमलावर हो गए हैं। बीजेपी सांसद संघमित्रा मौर्य ने पिता स्वामी प्रसाद मौर्य का समर्थन किया था।

अब सलेमपुर से भाजपा सांसद रविन्द्र कुशवाहा ने सिकंदरपुर में एक कार्यक्रम के दौरान संघमित्रा मौर्य पर जम कर निशाना साधा है। रविन्द्र कुशवाहा ने यहां तक कह दिया कि संघमित्रा मौर्य को इस्लाम स्वीकार कर लेना चाहिए। रविन्द्र कुशवाहा ने कहा, "कोई भी व्यक्ति जो हिन्दू धर्म में पैदा हुआ है, जिनके माता-पिता तथा पूर्वज हिन्दू है, उसका भी संस्कार यही होगा। बाद में जाकर संस्कार बिगड़ जाता है तो हम क्या कह सकते है,हम यही कहेंगे कि इस्लाम धर्म स्वीकार कर लें।"

सलेमपुर से भाजपा सांसद रविन्द्र कुशवाहा ने ये भी कहा कि संघमित्रा जो BJP की सांसद है कह रही है कि स्वामी प्रसाद मौर्य के बयान की विश्लेषण होना चाहिए। अगर संघमित्रा को इस पार्टी में खराबी नज़र आ रही है तो अभी वो इस्तीफा दे दें। जिस वोटवर्ग के लालच में वो समझती हैं कि हमको सस्ती लोकप्रियता हासिल हो जाएगी, वो लोग भी हिन्दू धर्म को मानने वाले है। राम, कृष्ण भगवान को गाली देकर के किसी पार्टी या किसी वर्ग विशेष के चहेते नहीं बन सकते। 

क्या कहा था संघमित्रा मौर्य ने

रामचरितमानस पर विवादित टिप्पणी कर के घिरे स्वामी प्रसाद मौर्य के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए बीजेपी सांसद संघमित्रा ने कहा था, "पिता जी ने रामचरितमानस को पढ़ा है। हालांकि मेरी इस संबंध में उनसे कोई बात नहीं हुई है, लेकिन उन्होंने अगर एक चौपाई का उदाहरण दिया है तो शायद इसलिए क्योंकि वह लाइन स्वयं भगवान राम के चरित्र के विपरीत है। पिता जी ने उस लाइन को संदेह की दृष्टि से उद्धत करके स्पष्टीकरण मांगा तो हमें लगता है स्पष्टीकरण होना चाहिए। यह विषय मीडिया में बैठ कर बहस करने का नहीं है। हमें लगता है कि यह विश्लेषण का विषय है।"

टॅग्स :स्वामी प्रसाद मौर्यसंघमित्रा मौर्यBJPउत्तर प्रदेशसमाजवादी पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर