लाइव न्यूज़ :

बीजेपी का आरोप-तृणमूल कांग्रेस के उकसाने पर भाजपा कार्यकर्ता की हुई हत्या, करेंगे कोर्ट का रुख

By भाषा | Updated: June 5, 2018 03:37 IST

पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले में 30 मई और दो जून को भाजपा के दो कार्यकर्ताओं को लटका हुआ पाया गया था।

Open in App

मिदनापुर (पश्चिम बंगाल), 5 जून:  भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने आज कहा कि पुरुलिया जिले में पार्टी के दो कार्यकर्ताओं की मौत के पीछे का सच पता लगाने के लिए पार्टी कलकत्ता उच्च न्यायालय का रुख करेगी और जरूरत पड़ने पर उच्चतम न्यायालय भी जाएगी। पश्चिम मिदनापुर जिले के दासपुर पुलिस थाना इलाके के मगुरिया में एक सभा को संबोधित करते हुए विजयवर्गीय ने यह बात कही। इस सभा में माकपा के तीन स्थानीय नेता एवं पंचायत सदस्य और तृणमूल कांग्रेस का एक अन्य नेता पार्टी में शामिल हुआ।  दो निर्दलीय पंचायत सदस्य भी विजयवर्गीय की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हुए। 

देश के सबसे शांति प्रिय शहर शिलांग में हिंसा भड़कने की ये है असली वजह 

जिले में 30 मई और दो जून को भाजपा के दो कार्यकर्ताओं को लटका हुआ पाया गया था।  विजयवर्गीय ने आरोप लगाया कि तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के उकसावे पर दोनों की हत्या की गई। तृणमूल कांग्रेस के नेताओं ने इन मौतों में किसी संलिप्तता से इनकार किया है।  पुलिस ने दावा किया कि दूसरी घटना में मृतक ने खुदकुशी की थी।

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें

टॅग्स :पश्चिम बंगालभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टकिशनगंज, पूर्णिया, अररिया, पटना और सिलीगुड़ी में दबिश?, एसडीपीओ गौतम कुमार और डीआरडीए डायरेक्टर वैभव कुमार के ठिकानों पर छापेमारी, महिला मित्र शगूफ्ता खातून के नाम पर जमीन

भारत18 जिलों में 83 ब्लॉक विकास अधिकारी के बाद 173 थानों के प्रभारी और प्रभारी निरीक्षकों का तबादला?, पश्चिम बंगाल को लेकर अलर्ट निर्वाचन आयोग

भारतBengal SIR: समीक्षा प्रक्रिया के बाद पूर्व सांसद तरुण मंडल का नाम मतदाता सूची से हटा

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील