लाइव न्यूज़ :

भाजपा ने रघुराम राजन के 'भारत जोड़ो यात्रा' में शामिल होने पर किया व्यंग्य, पलटवार में कांग्रेस ने बीवी श्रीनिवास ने कहा, "निचुड़ गये नागपुरी संतरे, गेट वेल सून"

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: December 14, 2022 16:42 IST

भाजपा ने रिजर्व बैंक के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन द्वारा भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने पर हमला किया गया, जिसके जवाब में यूथ कांग्रेस के प्रमुख बीवी श्रीनिवास ने भी व्यंग्य से हमले का जवाब देते हुए भाजपा नेताओं की तुलना नागपुरी संतरे से की है।

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा ने आरबीआई के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन के भारत जोड़ो यात्रा में शामिल पर किया भारी तंजभाजपा ने कहा कि कांग्रेस द्वारा गवर्नर बनाये गये रघुराम राजन खुद को मनमोहन सिंह समझते हैंकांग्रेस ने भी व्यंग्य में कहा कि राजन को भारत जोड़ो यात्रा में देखकर नागपुरी संतरे निचुड़ गये हैं

दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी ने राहुल गांधी की अगुवाई में चल रही भारत जोड़ो यात्रा में रिजर्व बैंक के पूर्व गवर्नर और जानेमाने अर्थशास्त्री रघुराम राजन के शामिल पर भारी तंज किया और आरोप लगाया कि खुद को पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की तरह अर्थशास्त्री समझने वाले रघुराम राजन शुरू से कांग्रेस समर्थक रहे हैं और उनकी नियुक्ति भी कांग्रेस काल में हुई थी, इस कारण उनका झुकाव कांग्रेस की तरफ स्वाभाविक है।

भाजपा के इस तंज पर अब कांग्रेस की ओर भी पलटवार आ गया है और कांग्रेस की ओर से हमले की अगुवाई करते हुए यूवा कांग्रेस के प्रमुख बीवी श्रीनिवास ने व्यंग्य करते हुए भाजपा नेताओं की तुलना नागपुरी संतरे से की है। श्रीनिवास ने ट्वीट करते हुए कहा, "आज सुबह रिजर्व बैंक के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन को भारत जोड़ो यात्रा में चलते हुए देखकर कुछ नागपुरी संतरे निचुड़ गए हैं। गेट वेल सून।"

दरअसल आज बुधवार की सुबह जैसे ही खबर मिली कि भारतीय रिजर्व बैंक के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन ने राजस्थान में राहुल गांधी के साथ 'भारत जोड़ो यात्रा' में शामिल होकर उनके अभियान को अपना समर्थन दिया है। केंद्र में सत्ताधारी भाजपा के नेता राजन पर हमलावर हो गये और पार्टी की ओर से आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने निशाना साधते हुए कहा कि राजन खुद को अगला मनमोहन सिंह मानते हैं।

उन्होंने ट्वीट करके कहा, "कांग्रेस द्वारा नियुक्त किये गये रिजर्व बैंक के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन का राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होना कोई अप्रत्याशित बात नहीं है। वो स्वयं को अगला मनमोहन सिंह समझते हैं। उनके द्वारा भारतीय अर्थव्यवस्था पर की जा रही कमेंट्री को तिरस्कार के साथ खारिज कर दिया जाना चाहिए। वो रंगीन और अवसरवादी है।"

मालूम हो कि मोदी सरकार के साथ आर्थिक नीतियों को लेकर मतभेद के कारण पूर्व गवर्नर रघुराम राजन पहले कार्यकाल की समाप्ति के बाद दूसरे कार्यकाल के प्रति अपनी अनिच्छा जताते हुए उसे अस्वीकार कर दिया था और एकेडमिक्स में वापस लौट गये थे। राजन का कार्यकाल 4 सितंबर 2016 को पूरा हुआ था। वो साल 2013 में तत्कालीन मनमोहन सिंह सरकार के आग्रह पर अमेरिका की शिकागो यूनिवर्सिटी के बूथ बिजनेस स्कूल से अवकाश लेकर रिजर्व बैंक के गवर्नर का पद आये थे।

राजन द्वारा दूसरे कार्यकाल को ग्रहण करने से मना करने के पीछे जो मुख्य वजहें सामने आयी थी, उनमें केंद्र की ओर से रिजर्व बैंक पर दबाव डालने और और बैंक की स्वायत्तता को प्रभावित करने की बात कही जाती है। वहीं राजन के बाद गवर्नर पद संभालने वाले उर्जित पटेल ने भी कार्यकाल पूरा होने से 9 महीने पहले इस्तीफा दे दिया। इन दोनों के अलावा मोदी सरकार से विभिन्न आर्थिक मसलों पर मतभेद के बाद किनारा करने वालों में नीति आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष अरविंद पनगढ़िया, मुख्य आर्थिक सलाहकार रहे अरविंद सुब्रमण्यम भी शामिल हैं।

टॅग्स :रघुराम राजनभारत जोड़ो यात्राBJPकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप