लाइव न्यूज़ :

गलवान के शहीद के पिता को गिरफ्तार किये जाने पर बिहार विधानसभा में भाजपा विधायकों ने किया जमकर हंगामा, उठा ली कुर्सियां

By एस पी सिन्हा | Updated: March 1, 2023 15:50 IST

बिहार के वैशाली जिले में गलवान घाटी झड़प के शहीद जवान के पिता की गिरफ्तारी को लेकर विधानसभा में जमकर हंगामा हुआ। भाजपा विधायकों ने नीतीश कुमार के खिलाफ भी जमकर नारेबाजी की।

Open in App

पटना: बिहार विधानसभा के बजट सत्र के तीसरे दिन सदन के अंदर भाजपा विधायकों ने लद्दाख की गलवान घाटी में चीनी सैनिकों से युद्ध में शहीद हुए वैशाली के जवान के पिता की गिरफ्तारी को लेकर जमकर नारेबाजी की। भाजपा ने बिहार की महागठबंधन सरकार पर सशस्त्र बलों के अनादर करने का आरोप लगाया।

भाजपा विधायकों ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ भी जमकर नारेबाजी की। अपराध और पुलिसिया जुल्म के खिलाफ विपक्षी विधायकों के हंगामे के बीच विधानसभा अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी ने प्रश्नकाल को शुरू करा दिया। 

इसके बाद भाजपा सदस्य आक्रोशित हो गए और वेल में पहुंचकर हंगामा शुरू कर दिया। तेजस्वी के भाषण के दौरान विधायकों ने कुर्सियां उठा लीं। सरकार शर्म करो...शर्म करो के नारे लगाए गए। हंगामे के बाद भाजपा विधायकों ने सदन से वॉक आउट कर दिया।

भाजपा विधायकों की मांग जब विधानसभा अध्यक्ष नहीं मान रहे थे तो उग्र विधायकों ने रिपोर्टर कुर्सी को उठा लिया। वहीं, सभी मार्शल काम छोड़ रिपोर्टिंग टेबल पकड़ कर खड़े नजर आये। इसके साथ ही साथ भाजपा यह नारा भी लगा रही है कि शहीदों का अपमान हिंदुस्तान नहीं सहेगा। इसके बाद विधानसभा अध्यक्ष ने प्रदर्शन कर रहे विधायकों को चेताया और कहा कि आप सही नहीं कर रहे हैं। इसके बाद मार्शल को कहा कि कुर्सी को सही जगह पर रखें। 

विधानसभा अध्यक्ष ने हंगामा कर रहे विधायकों को चेताते हुए कहा कि अगर आपका यही रवैया रहा तो कार्रवाई करने पर हमें विवश होना पड़ेगा। इसके बाद नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि गलवान में शहीद हुए वैशाली के जवान के पिता को जेल भेज दिया गया। एक तरफ बिहार सरकार में बैठे मंत्री देश के शहीदों का अपमान कर रहे हैं, तो दूसरी तरफ इसका असर प्रशासन में दिखाई दे रहा है। बिहार में जमीन माफिया के इशारे पर गुंडाराज स्थापित करने की कोशिश हो रही है। प्रशासन शहीद के पिता को जेल भेजना चाहती है। सेना किसी पार्टी का नहीं होता। सेना पूरे देश का होता है। 

वहीं, उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने सदन में कहा कि मैं उसी वैशाली से जीत कर आता हूं। जब जवान शहीद हुए थे तो हम वहां गए थे। प्रतिपक्ष के नेता गए थे कि नहीं पता नहीं। वहां के लोगों की मांग थी तो हमने वादा किया था। उस समय इनकी सरकार थी। भाजपा और जदयू की सरकार थी। हम लोग देशभक्ति बेचते नहीं है। अभी सूचना मिली है कि उनके पिता को गिरफ्तार किया गया है। कानून अपना काम कर रही है। इसमें किसी को न फंसाया जा रहा, न किसी को बचाया जा रहा है। हमारी सच्ची श्रद्धा शहीद के परिवार के साथ है। 

वहीं, संसदीय कार्य मंत्री विजय चौधरी ने कहा कि भाजपा के जो नेता स्वतंत्रता सेनानियों का अपमान करते थे, वो गलवान के शहीदों के लिए घड़ियाली आंसू बहा रहे हैं। ये मौके कि तालाश में रहते हैं। ये नाटक करते हैं। इनकी कोई भावना नहीं है। महागठबंधन की सरकार कभी शहीदों का अपमान कर ही नहीं सकती है।

टॅग्स :बिहार समाचारतेजस्वी यादवभारतीय जनता पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

भारतराष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टीः बाहुबली सूरजभान सिंह के छोटे भाई पूर्व सांसद चंदन सिंह नए अध्यक्ष?, पशुपति कुमार पारस ने किया ऐलान

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील