लाइव न्यूज़ :

भाजपा विधायक का आरोप : बांदा कृषि विवि में एक ही जाति के 11 सहायक प्रोफेसरों की नियुक्ति की गईं

By भाषा | Updated: June 11, 2021 21:57 IST

Open in App

बांदा (उप्र), 11 जून उत्तर प्रदेश में बांदा जिले के कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में सहायक प्रोफेसर के पद पर कथित रूप से क्षत्रिय जाति के 11 व्यक्तियों की नियुक्ति पर सवाल उठाते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के तिंदवारी से विधायक बृजेश कुमार प्रजापति ने इसकी जांच की मांग की है। प्रजापति ने जहां नियुक्तियां गलत तरीके से होने का आरोप लगाया है वहीं विश्वविद्यालय के कुलसचिव एस के सिंह ने कहा कि नियुक्तियां नियमानुसार की गई हैं।

प्रजापति ने शुक्रवार को बताया ‘‘फरवरी में बांदा के कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में 40 पदों पर नियुक्ति के लिए विज्ञापन निकाला गया था।,कुल 24 पदों के लिए चयन प्रक्रिया पूरी की गई है। इनमें प्रोफेसर और सहायक प्रोफेसर पद पर भर्ती होने के बाद पता चला कि पूर्वांचल के रहने वाले, क्षत्रिय जाति के 11 लोगों का सहायक प्रोफेसर पद के लिए चयन किया गया है।’’

उन्होंने बताया कि अन्य 16 पदों के लिए किसी ने आवेदन नहीं किया, अत: ये पद आज भी रिक्त हैं। उन्होंने बताया कि कृषि विश्वविद्यालय में हुई नियुक्तियों की जांच के लिए उन्होंने छह फरवरी को प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और राज्यपाल को पत्र लिख कर जांच की मांग की है।

तिंदवारी विधानसभा सीट से भाजपा विधायक बृजेश प्रजापति ने गलत तरीके से नियुक्तियां किए जाने का आरोप लगाते हुए कहा ‘‘आरक्षण का मानक नहीं पूरा किया गया, लिहाजा पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।’’

वहीं विश्वविद्यालय के कुलसचिव एस के सिंह ने कहा ‘‘संस्थान में फरवरी माह में कुल 40 पद के लिए आवेदन मांगे गए थे, जिसमें से 24 पद के लिए आवेदन आए थे। इन पर नियमानुसार नियुक्तियां कर दी गई हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटDC vs MI: समीर रिज़वी की आक्रामक बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स की दूसरी जीत, मुंबई इंडियन्स को 6 विकेट से हराया

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए