लाइव न्यूज़ :

भाजपा विधायक ने मुख्यमंत्री से गणेश उत्सव पर कोविड पाबंदियां नहीं लगाने का आग्रह किया

By भाषा | Updated: August 22, 2021 18:47 IST

Open in App

कर्नाटक में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ विधायक बसनगौड़ा पाटिल यतनाल ने रविवार को मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई से अनुरोध किया कि वह कोविड-19 का हवाला देते हुए गणेश चतुर्थी या किसी अन्य हिंदू त्योहार के जश्न पर पाबंदी न लगाएं।यतनाल ने कहा, ''मैंने मुख्यमंत्री से कहा है कि अगर वह (गणेश उत्सव के दौरान) पाबंदी लगाते हैं तो मैं इसको नहीं मानने वाला। मैं यहां मौजूद उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक से कहता हूं कि अगर आप विजयपुरा में हिंदू त्योहारों के जश्न पर पाबंदी लगाते हैं, तो मैं चुप नहीं रहूंगा। आप मुझे चुप कराने के लिए गोली मार सकते हैं।'' उन्होंने सरकार पर 10,000 लोगों के कार्यक्रम आयोजित करने की अनुमति देने का आरोप लगाया और कहा कि जब गणेश उत्सव की बात आती है, तो प्रशासन कोविड-19 नियंत्रण के नाम पर कई पाबंदियां लगा देता है। यतनाल ने जिला अधिकारियों से कहा कि यदि वे वास्तव में कोविड-19 पर लगाम लगाना चाहते हैं तो बिना किसी पक्षपात के सभी त्योहारों पर पाबंदी लगाएं। विधायक ने यह भी दावा किया कि कोविड ​​​​-19 की तीसरी लहर का महाराष्ट्र की सीमा से लगे इस जिले पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा क्योंकि यहां टीकाकरण सबसे अधिक है और मामलों में काफी कमी आई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार: निशांत कुमार और विधायक मैथिली ठाकुर का डीपफेक तस्वीर बनाकर युवक ने किया सोशल मीडिया पर वायरल, पुलिस ने भेजा सलाखों के पीछे

भारत'जो मोदी को गाली देगा उसे लेने का हक़ नहीं': राजस्थान बीजेपी नेता ने मुस्लिम महिलाओं को कंबल देने से किया मना | VIDEO

भारतकर्नाटक के बीजेपी विधायक को 5 लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया, गिरफ्तार

भारतUP: विधानसभा के भीतर बजी भाजपा विधायक के मोबाइल की घंटी, स्पीकर ने फोन को किया जब्त, माफी मांगने पर वापस लौटाया गया मोबाइल

भारतVIDEO: यूपी के महोबा में हाई वोल्टेज ड्रामा, मंत्री स्वतंत्र देव सिंह को और बीजेपी विधायक बृजभूषण सिंह के सुरक्षाकर्मियों के बीच हाथापाई

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील