लाइव न्यूज़ :

"धर्म की विजय हुई, जय श्री राम", निलंबित भाजपा विधायक टी राजा सिंह ने जमानत मिलने पर कहा, पैगंबर विवाद में हुए थे गिरफ्तार

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: November 9, 2022 21:47 IST

पैगंबर मोहम्मद पर आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद हुए विवाद को शांत करने के लिए तेलंगाना सरकार द्वारा प्रिवेंशन डिटेंशन ऐक्ट के तहत गिरफ्तार हुए भाजपा के निलंबित एमएलए टी राजा सिंह को तेलंगाना हाईकोर्ट ने जमानत पर रिहा कर दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देपैगंबर के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद गिरफ्तार हुए टी राजा सिंह जमानत पर हुए रिहा गोशामहल से निलंबित भाजपा विधायक टी राजा सिंह को प्रिवेंशन डिटेंशन ऐक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया थाजमानत पर रिहा होने के बाद टी राजा सिंह ने ट्वीट करके कहा "धर्म की विजय हुई, जय श्री राम।"

हैदराबाद: पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने के बाद जेल में कैद किये गये भाजपा के निलंबित विधायक टी राजा सिंह को तेलंगाना हाईकोर्ट ने कड़ी जमानत शर्तों के साथ जमानत दे दी है। अल्पसंख्यकों के भारी विरोध के बाद तेलंगाना सरकार ने बीते 25 अगस्त को गोशामहल से भाजपा के निलंबित विधायक टी राजा सिंह को विवादित टिप्पणी के लिए प्रिवेंशन डिटेंशन ऐक्ट के तहत गिरफ्तार करके जेल भेजा था।

हाईकोर्ट ने बुधवार को निलंबित भाजपा विधायक टी राजा सिंह की जमानत याचिका पर सुनवाई की। जस्टिस अभिषेक रेड्डी और जस्टिस जे श्रीदेवी की बेंच ने विधायक टी राजा सिंह को जमानत पर रिहा करने का आदेश देते हुए उन्हें सख्त हिदायत दी कि वो रिहाई के बाद किसी भी धर्म के खिलाफ न तो कोई आपत्तिनक बान देंगे और न ही किसी तरह का भड़काऊ भाषण देंगे।

रिहाई के बाद समर्थकों की भारी भीड़ के साथ अपने आवास पर पहुंचे टी राजा सिंह ने चेरलापल्ली सेंट्रल जेल अपने रिहाई की सूचना ट्विटर पर साझा करते हुए लिखा, "धर्म की विजय हुई। एक बार पुनः आपकी सेवा में उपस्थित हो गया हूं। जय श्री राम।"

जबकि रिहाई की शर्तों में हाईकोर्ट की बेंच ने टी राजा सिंह को यह भी कहा था कि वो सोशल मीडिया पर भी किसी धर्म से संबंधित कोई आपत्तिजनक पोस्ट नहीं लिखेंगे और न ही उस तरह की किसी रैली, बैठक या अन्य समारोह में भाग नहीं लेंगे।

मालूम हो कि पैगंबर मोहम्मद पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के बाद तेलंगाना में बेहद तनाव की स्थिति पैदा हो गई थी। मामले में पुलिस ने फौरन संज्ञान लिया और विधायक टी राजा सिंह को प्रिवेंशन डिटेंशन ऐक्ट के तहत गिरफ्तार करके जेल भेज दिया था। पुलिस ने विधायक राजा के खिलाफ कुल 101 केस दर्ज हैं। जिनमें से 18 केस सांप्रदायिक भावनाओं को भड़काने से संबंधित थे।

टॅग्स :टी राजा सिंहTelangana High Courtपैगम्बर मोहम्मदProphet Muhammad
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप