लाइव न्यूज़ :

BJP विधायक सुरेंद्र सिंह की ममता बनर्जी को धमकी, बोले चिदंबरम की तरह ही सिखायेंगे सबक

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 15, 2019 06:55 IST

सुरेंद्र सिंह राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (एनआरसी) मुद्दे पर बात कर रहे थे। इस पर ममता का जिक्र करते हुए विधायक सुरेंद्र ने कहा कि अगर ममता बांग्लादेशियों को रखकर राजनीति करना चाहती हैं तो उन्हें बांग्लादेश का प्रधानमंत्री बन जाना चाहिए।

Open in App

बीजेपी विधायक सुरेंद्र सिंह ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधा है। उत्तर प्रदेश के बलिया से विधायक सुरेंद्र सिंह ने कहा, अगर ममता बनर्जी राष्ट्र विरोधियों का साथ देंगी तो उन्हें भी पी चिदंबरम की तरह सबक सिखाया जा सकता है।  

सुरेंद्र सिंह राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (एनआरसी) मुद्दे पर बात कर रहे थे। इस पर ममता का जिक्र करते हुए विधायक सुरेंद्र ने कहा कि अगर ममता बांग्लादेशियों को रखकर राजनीति करना चाहती हैं तो उन्हें बांग्लादेश का प्रधानमंत्री बन जाना चाहिए। वह कभी स्वीकार नहीं करेंगे कि विदेशी भारत आकर रहें और यहां की राजनीति प्रभावित करें।

सुरेंद्र सिंह ने आगे कहा, 'ममता भारतीय हैं, इसलिए वह यहां रह सकती हैं। लेकिन अगर वह राष्ट्र विरोधी विचारों से प्रभावित होंगी तो उन्हें पी चिदंबरम और उन्य लोगों की तरह सबक सिखाया जा सकता है।

सुरेंद्र पहले भी पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को लेकर विवादित बयान दे चुके हैं। इसी साल जून में उन्होंने ममता की तुलना लंकिनी से कर दी थी।

बीते दिनों ही सुरेंद्र सिंह ने एक विवादास्पद बयान दिया था। सिंह ने कहा था कि मुस्लिमों में एक-एक आदमी की 50-50 बीवियां होती हैं और 1050 बच्चे होते हैं। उन्होंने इसे जानवर प्रवृत्ति करार दिया था।

टॅग्स :ममता बनर्जीपश्चिम बंगाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टकिशनगंज, पूर्णिया, अररिया, पटना और सिलीगुड़ी में दबिश?, एसडीपीओ गौतम कुमार और डीआरडीए डायरेक्टर वैभव कुमार के ठिकानों पर छापेमारी, महिला मित्र शगूफ्ता खातून के नाम पर जमीन

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो