लाइव न्यूज़ :

बीजेपी सांसद की फिसली जुबान, कहा - लोकसभा चुनाव 2019 में होगी कांग्रेस की जीत

By भाषा | Updated: March 30, 2019 23:23 IST

कांग्रेस की जीत का दावा करने की बात पर भाजपा नेता एक-दूसरे का मुंह ताकते नजर आए। लोग जोर-जोर से तंज कसते नजर आए और इस पर सांसद भी झेंप गए।

Open in App

भाजपा की विजय संकल्प रैली के दौरान यहां शनिवार को भिवानी-महेन्द्रगढ़ से भाजपा सांसद धर्मबीर सिंह की जुबान फिसल गई और उन्होंने राज्य के आगामी विधानसभा चुनावों में कांग्रेस की जीत का दावा कर डाला। 

उन्होंने कहा, ‘‘मैं दावे के साथ कह सकता हूं आपके हौसलों के देखते हुए भिवानी महेंद्रगढ़ लोकसभा में मुझे लगता है कि सन 1987 की तरह इस प्रदेश में पहली बार दोबारा से 85 से भी ज्यादा सीट आप कांग्रेस पार्टी को दोगे।’’ हरियाणा में विधानसभा की कुल 90 सीटें हैं।

सांसद के संबोधन के वक्त मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर समेत कई बड़े नेता मंच पर मौजूद थे। कांग्रेस की जीत का दावा करने की बात पर भाजपा नेता एक-दूसरे का मुंह ताकते नजर आए। लोग जोर-जोर से तंज कसते नजर आए और इस पर सांसद भी झेंप गए। बाद में उन्होंने अपनी बात को दुरुस्त किया।

टॅग्स :कांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)लोकसभा चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए