लाइव न्यूज़ :

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा विधायक मिश्रीलाल यादव ने दिया पार्टी से इस्तीफा

By एस पी सिन्हा | Updated: October 11, 2025 16:24 IST

इस्तीफा देने के साथ ही मिश्रीलाल यादव ने आरोप लगाया कि भाजपा में गरीबों और पिछड़ों का सम्मान नहीं है और पार्टी ने दलितों-पिछड़ों के लिए कभी काम नहीं किया।

Open in App

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव से ठीक पहले जारी सियासी उछल कूद की कडी में भाजपा विधायक मिश्रीलाल यादव ने अब पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। संभावना जताई जा रही है कि वह जल्द ही राजद का दामन थाम सकते है। वहीं, इस्तीफा देने के साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा में गरीबों और पिछड़ों का सम्मान नहीं है और पार्टी ने दलितों-पिछड़ों के लिए कभी काम नहीं किया। उन्होंने कहा कि भाजपा गरीबों और पिछड़ों की विरोधी पार्टी है। मैंने हमेशा गरीबों के मान-सम्मान की रक्षा की है। मैं समाजवादी और सेक्युलर विचारधारा का व्यक्ति हूं।

मिश्रीलाल यादव ने कहा कि आज पिछड़े दलित के साथ मेरा अपमान हो रहा है, मेरे स्वाभिमान पर ठेस पहुंच रही है। मेरे जैसे विधायक को भाजपा में स्वाभिमान बचाना मुश्किल हो रहा है। मैं आज बिहार भाजपा से इस्तीफा दे रहा हूं। उन्होंने अभी किसी पार्टी में जाने का तो ऐलान नहीं किया है, लेकिन यह जरूर कहा कि जहां उन्हें सम्मान मिलेगा वह वहां जाएंगे। मिश्रीलाल यादव ने कहा कि अलीनगर में एनडीए पहली बार उनके कारण चुनाव जीता और वे एक संघर्षशील यादव परिवार से आते हैं। 

उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायत मुखिया चुनाव जीतकर राजनीति की शुरुआत की और दरभंगा से दो बार एमएलसी रहने के बाद वर्तमान में अलीनगर से विधायक हैं। मिश्रीलाल यादव के राजद में जाने की चर्चा है। साल 2020 में वीआईपी की टिकट से जीता था। हालांकि बाद में वे भाजपा में चले आए थे। कहा जा रहा है कि उनको इस बार भाजपा टिकट नहीं देगी। ऐसे में उन्होंने फिर से चुनाव के ठीक पहले अपना पाला बदलने का फैसला लिया है।

टॅग्स :बिहार विधानसभा चुनाव 2025BJP MLAबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

भारततेजस्वी यादव ने राज्य की एनडीए सरकार पर लगाया भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप, कहा- एक भी संगीत शिक्षक नहीं, लेकिन खरीदे गए 158.44 करोड़ के वाद्य-यंत्र

भारतबिहार: 14 अप्रैल को होगी नीतीश सरकार कैबिनेट की आखिरी बैठक, भाजपा में मुख्यमंत्री के नामों को लेकर जारी है मंथन

भारतकौन थीं सरोज पांडेय?

भारतबिहार में दुखद घटना, कटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 लोगों की मौत, 25 घायल

भारतबिहार में 15 अप्रैल को बीजेपी के नेतृत्व वाली नई NDA सरकार बनने की तैयारी, नीतीश कुमार के सीएम पद से हटने की संभावना

भारत अधिक खबरें

भारतमहिला आरक्षण अधिनियमः 3 लाइन व्हिप?, लोकसभा-राज्यसभा के सभी भाजपा सदस्य 16 से 18 अप्रैल तक संसद में रहे?

भारतपीएम मोदी ने आशा भोंसले की स्वास्थ्य को लेकर जताई गहरी चिंता, सीने में संक्रमण के बाद भर्ती सुरों की मलिका हुईं एडमिट

भारतनागपुर में वायुसेना के मेंटेनेंस कमांड कमांडर्स का कॉन्क्लेव संपन्न, मिशन मोड में ऑपरेशनल सपोर्ट बढ़ाने पर जोर

भारतमध्य प्रदेश चीतों के पुनरुद्धार का नया केंद्र, 'गामिनी' ने खुले जंगल में दिए 4 शावक

भारतबंगाल में भाजपा की कोई भी चाल 'चोलबे ना', TMC सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर बोले