लाइव न्यूज़ :

बीजेपी विधायकों के प्रतिनिधिमंडल उपराज्यपाल से मिले, दिल्ली दंगों के पीछे ‘अंतरराष्ट्रीय साजिश’ की जांच की मांग की

By भाषा | Updated: March 3, 2020 05:27 IST

नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी सहित भाजपा विधायकों के प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को उप राज्यपाल अनिल बैजल से मुलाकात की और उत्तर पूर्वी दिल्ली में हुए दंगों के पीछे ‘‘ अंतरराष्ट्रीय साजिश’’की जांच कराने की मांग की, जिसमें कम से कम 42 लोगों की मौत हुई है।

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा विधायकों ने दंगों में संपत्ति को हुए नुकसान की भरपाई दंगाइयों से कराने की मांग की।भाजपा के प्रतिनिधिमंडल में मोहन सिंह बिष्ट, दिल्ली विधानसभा में पूर्व नेता प्रतिपक्ष विजेंद्र गुप्ता, अभय वर्मा और अन्य भाजपा विधायक मौजूद रहे।

दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी सहित भाजपा विधायकों के प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को उप राज्यपाल अनिल बैजल से मुलाकात की और उत्तर पूर्वी दिल्ली में हुए दंगों के पीछे ‘‘ अंतरराष्ट्रीय साजिश’’की जांच कराने की मांग की, जिसमें कम से कम 42 लोगों की मौत हुई है। बिधूड़ी के कार्यालय ने बयान में बताया कि भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने बैजल को ज्ञापन सौंपा जिसमें हिंसा भड़काने के लिए अफवाह फैलाए जाने की जांच करने की मांग की गई।

बिधूड़ी ने कहा, ‘‘ जिस तरह से कल शाम को अफवाह फैली उससे पूरी आशंका है कि यह साजिश का हिस्सा है। यह चालू संसद सत्र के दौरान दंगा भड़काने की कोशिश थी।’’ उन्होंने कहा कि हिंसा अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के दौरे के वक्त हुई है और इससे लगता है कि यह अंतरराष्ट्रीय साजिश है। इसका एकमात्र उद्देश्य अंतरराष्ट्रीय समुदाय में भारत की छवि को खराब करना था। यह जरूरी है कि देश के खिलाफ कार्य कर रही अंतरराष्ट्रीय और स्थानीय ताकतों को सामने लाया जाए। बिधूड़ी ने दंगों के दौरान बड़े पैमाने पर इस्तेमाल हुए हथियारों पर भी सवाल उठाया।

उन्होंने कहा, ‘‘ ऐसा लगता है कि दंगे शुरू होने से बहुत पहले हथियारों को एकत्र किया था। ऐसा लगता है कि दंगा प्रभावित इलाकों में अब भी हथियार छिपाकर रखे गए हैं। यह जरूरी है कि इन हथियारों के पीछे जो माफिया हैं, उनका खुलासा हो।

भाजपा विधायकों ने दंगों में संपत्ति को हुए नुकसान की भरपाई दंगाइयों से कराने की मांग की। भाजपा के प्रतिनिधिमंडल में मोहन सिंह बिष्ट, दिल्ली विधानसभा में पूर्व नेता प्रतिपक्ष विजेंद्र गुप्ता, अभय वर्मा और अन्य भाजपा विधायक मौजूद रहे।

टॅग्स :दिल्ली हिंसाकैब प्रोटेस्टनागरिकता संशोधन कानूनभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकौन होगा बीजेपी का अगला अध्यक्ष? इन तीन दावेदारों पर सबकी नजर...

भारतDelhi Polls: आज बीजेपी जारी करेगी संकल्प पत्र का पार्ट-3, केजरीवाल के 'फ्री स्कीम' की तरह किए वादे; पढ़ें पूरी लिस्ट

भारतDelhi Election 2025: प्रवेश वर्मा के खिलाफ AAP के आरोपों पर जांच के आदेश, दिल्ली पुलिस से EC लेगा रिपोर्ट

भारतNayab Singh Saini Oath Ceremony LIVE: नायब सिंह सैनी ने ली CM पद की शपथ, दूसरी बार बने हरियाणा के मुख्यमंत्री

भारतNayab Singh Saini Oath Ceremony: नायब सिंह सैनी ने पंचकूला में लेंगे सीएम पद की शपथ, जानें इससे जुड़ी 10 अहम बातें

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी