लाइव न्यूज़ :

देखें, BJP विधायक की दादागिरी, SP से बोले-तुम लातों के भूत हो, लातों से ही मानोगे

By रामदीप मिश्रा | Updated: May 20, 2018 11:17 IST

इलाहाबाद के बाघंबरी गद्दी मठ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और संतों की बैठक चल रही थी। इस कार्यक्रम में प्रवेश की अनुमति सीएम के अलावा सिर्फ यूपी के कैबिनेट मंत्रियों की थी।

Open in App

लखनऊ, 20 मईः भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के विधायक की दादागिरी सामने आई है। उन्होंने न केवल पुलिस अधीक्षक को हड़काया बल्कि गाली-गलौज पर उतारू हो गए। दरअसल, मामला उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद का है, जहां प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ बैठक ले रहे थे। इस बैठक में पुलिस अधीक्षक ने बीजेपी विधायक हर्षवर्धन बाजपेयी को जाने से रोके दिया। यह बात उन्हें नागवार गुजरी और आपा खो बैठे।

हर्षवर्धन बाजपेयी ने एसपी को धमकी देते हुए कहा, 'तुम लातों के भूत हो, लातों से ही मानोगे।' बताया जा रहा है कि एसपी ने विधायक को बैठक में जाने से रोका दिया। इस पर विधायक भड़क गए, जिसके बाद पुलिस अधिकारी ने कहा कि आप जो भी हों मुझे अपनी ड्यूटी का नियम पता है। अंदर जाने के लिए सीएम और कैबिनेट मंत्री के अलावा किसी का भी प्रवेश वर्जित है। हालांकि मामला बढ़ने के बाद एसपी ने उन्हें बैठक में जाने की इजाजत दे दी।

यह पूरा घटनाक्रम वहां मौजूद मीडिया के कैमरों में कैद हो गया, जिसमें विधायक एसपी को हड़काते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं, इस मामले को लेकर वहां मौजूद लोगों ने विधायक के बर्ताव पर हैरानी जताई। 

खबरों के अनुसार, इलाहाबाद के बाघंबरी गद्दी मठ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और संतों की बैठक चल रही थी। इस कार्यक्रम में प्रवेश की अनुमति सीएम के अलावा सिर्फ यूपी के कैबिनेट मंत्रियों की थी।

आपको बता दें यह कोई पहला मौका नहीं है जब बीजेपी विधायक हर्षवर्धन इस तरह का बर्ताव करते नजर आए बल्कि उनपर पहले भी जिले में तैनात एक सब इंस्पेक्टर को फोन पर गाली देने का आरोप लगा है, जिसकी ऑडियो वायरल हो गया था। 

टॅग्स :भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)योगी आदित्यनाथउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

भारतUP: पंचायत चुनाव, ओबीसी आयोग, मेट्रो प्रोजेक्ट एवं अन्य मुद्दों को लेकर योगी मंत्रिमंडल की बैठक में लिए गए अहम फैसले

भारत'नमाज पढ़नी है, आप शिफ्ट में पढ़िए...प्यार से मानेंगे ठीक है, नहीं मानेंगे तो दूसरा तरीका अपनाएंगे': एक कार्यक्रम में बोले यूपी सीएम योगी | VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार