लाइव न्यूज़ :

अरविंद केजरीवाल की लोकप्रियता पर बीजेपी विधायक कराया सर्वेक्षण कराया, दांव पड़ गया उल्टा

By भाषा | Updated: May 30, 2019 06:09 IST

सिरसा ने ‘ट्विटर पोल’ में केजरीवाल के पक्ष में या खिलाफ होने का विकल्प दिया था। सर्वेक्षण में शामिल हुए 70 प्रतिशत प्रतिभागियों ने दिल्ली के मुख्यमंत्री के पक्ष में वोट किया जबकि 30 प्रतिशत ने उनके खिलाफ मत किया।

Open in App

भाजपा विधायक मनजिंदर एस सिरसा ने ट्विटर पर एक सर्वेक्षण कराया जिसमें उन्होंने पूछा था कि लोग दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के बारे में क्या सोचते हैं लेकिन उनका यह कदम उस समय उल्टा पड़ गया जब ज्यादातर प्रतिभागियों ने आम आदमी पार्टी (आप) के प्रमुख के पक्ष में वोट किया।

सिरसा पर तंज कसते हुए ‘आप’ के प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज ने बुधवार को कहा कि यह अच्छी बात है कि भाजपा विधायक ने सर्वेक्षण कराया और इससे पता चलता है कि भगवा पार्टी के समर्थक भी अगले वर्ष होने वाले दिल्ली विधानसभा चुनाव में आप को वोट देना चाहते हैं।

सिरसा ने ‘ट्विटर पोल’ में केजरीवाल के पक्ष में या खिलाफ होने का विकल्प दिया था। सर्वेक्षण में शामिल हुए 70 प्रतिशत प्रतिभागियों ने दिल्ली के मुख्यमंत्री के पक्ष में वोट किया जबकि 30 प्रतिशत ने उनके खिलाफ मत किया। हालांकि, सिरसा ने दावा किया कि सर्वेक्षण में आप के कार्यकर्ताओं द्वारा धांधली की गई है।

उन्होंने बुधवार को एक ट्वीट में कहा, ‘‘केजरीवाल के पक्ष में मतदान के लिए आप की आईटी सेल को बधाई। यदि यही ज़मीनी हकीकत होती तो आप को लोकसभा चुनावों में जीत मिलती।’’ हाल में हुए लोकसभा चुनाव में आप को हार का सामना करना पड़ा है। पार्टी ने देशभर में 40 से अधिक सीटों पर चुनाव लड़ा था जिनमें से उसे केवल एक सीट पर जीत मिली है।

दिल्ली में आप के सभी सातों उम्मीदवारों को हार का सामना करना पड़ा। दिल्ली में विधानसभा चुनाव अगले वर्ष की शुरूआत में प्रस्तावित है। 

टॅग्स :अरविन्द केजरीवालदिल्लीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)आम आदमी पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील