लाइव न्यूज़ :

बिहार विधानसभा के नए विधानसभा अध्यक्ष के लिए एनडीए की ओर से भाजपा विधायक डॉ. प्रेम कुमार ने दाखिल किया नामांकन

By एस पी सिन्हा | Updated: December 1, 2025 16:22 IST

नामांकन के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के अलावा दोनों उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा समेत एनडीए के कई अन्य वरिष्ठ मंत्री और विधायक मौजूद रहे। बिहार विधानसभा में एनडीए के पास स्पष्ट बहुमत है। ऐसे में अब उनका विधानसभा अध्यक्ष बनना लगभग तय हो गया है।

Open in App

पटना:बिहार विधानसभा के नए विधानसभा अध्यक्ष के लिए एनडीए की ओर से भाजपा के दिग्गज नेता और गया सदर सीट से 9वीं बार विधायक चुने गए डॉ. प्रेम कुमार ने सोमवार को नामांकन दाखिल किया। विधानसभा सचिव के कक्ष में नामांकन की यह प्रक्रिया पूरी की गई। इस मौके पर सत्ता पक्ष की एकजुटता साफ दिखाई दी। 

नामांकन के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के अलावा दोनों उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा समेत एनडीए के कई अन्य वरिष्ठ मंत्री और विधायक मौजूद रहे। बिहार विधानसभा में एनडीए के पास स्पष्ट बहुमत है। ऐसे में अब उनका विधानसभा अध्यक्ष बनना लगभग तय हो गया है।

आंकड़ों के लिहाज से 69 वर्षीय डॉ. प्रेम कुमार का अध्यक्ष बनना लगभग तय माना जा रहा है। विपक्ष की तरफ से किसी भी उम्मीदवार को नहीं उतारे जाने से उनका निर्वाचन निर्विरोध होना तय हो गया है। डॉ. प्रेम कुमार बिहार भाजपा के सबसे कद्दावर नेताओं में से एक हैं। वे गया शहर विधानसभा सीट से लगातार 9 वीं चुनाव जीत चुके हैं। 

उनकी वरिष्ठता और संसदीय नियमों की समझ को देखते हुए ही एनडीए ने उन पर भरोसा जताया है। डॉ. प्रेम कुमार का राजनीतिक अनुभव बेहद लंबा है। वे पूर्व में बिहार सरकार में कृषि मंत्री, पीएचईडी मंत्री और नगर विकास मंत्री जैसे अहम विभागों की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। 

इसके अलावा, वे बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष की भूमिका भी निभा चुके हैं। उनकी छवि एक गंभीर और सौम्य राजनेता की रही है, जो सदन को सुचारू रूप से चलाने में मददगार साबित हो सकती है। नामांकन पत्रों की जांच के बाद विधानसभा के विशेष सत्र में नए अध्यक्ष के नाम की आधिकारिक घोषणा की जाएगी।

टॅग्स :बिहारबिहार विधानसभा चुनाव 2025BJP MLA
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना पुलिसः 'प्लेबॉय' बनना है?, विक्की कुमार, शुभम राज और गुलशन कुमार अरेस्ट,  11 मोबाइल और लैपटॉप बरामद, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और केरल में 9 को लूटा

क्राइम अलर्टप्रेमी-प्रेमिका को खंभे से बांधकर लाठियों से पीटा, गालियां दी और सरेआम किया अपमानिन, स्थानीय वार्ड सदस्य की भूमिका अहम?

ज़रा हटकेकोल्ड ड्रिंक और बिस्किट की दुकान से इश्क?,  जेवरात और 20000 रुपये लेकर फरार, मां और बेटी को लेकर प्रेमी मुकेश चौधरी-भोला चौधरी फरार

भारतकौन बनेगा बिहार में मुख्यमंत्री?, सम्राट चौधरी के समर्थन में लगे पोस्टर को भाजपा के लोगों ने फाड़ा?, वीडियो

भारतसम्राट चौधरी हो सकते हैं बिहार के अगले मुख्यमंत्री, नीतीश कुमार अगले हफ़्ते देंगे इस्तीफ़ा

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal Assembly Eelections 2026: AIMIM ने हुमायूं कबीर की पार्टी से तोड़ा गठबंधन, बंगाल में स्वतंत्र लड़ने का एलान

भारतआरएसएस-भाजपाः लगातार बढ़ते पेड़ पर अनगिनत फल लगे हैं?

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़