लाइव न्यूज़ :

भाजपा विधायक ने सपा अध्यक्ष को दी बैरिया सीट से चुनाव लड़ने की चुनौती

By भाषा | Updated: December 1, 2021 10:50 IST

Open in App

बलिया (उत्तर प्रदेश), एक दिसंबर बलिया जिले की बैरिया सीट से भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह ने समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को अपने विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने की चुनौती दी है।

सिंह ने मंगलवार को जिला मुख्यालय पर भाजपा किसान मोर्चा द्वारा आयोजित ट्रैक्टर रैली के इतर संवाददाताओं से बातचीत में सपा अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर निशाना साधा।

उन्होंने अखिलेश को बैरिया सीट से चुनाव लड़ने की चुनौती देते हुए दावा किया है कि यदि वह पूर्व मुख्यमंत्री को एक लाख मतों से पराजित नहीं कर पायेंगे तो चुनावी राजनीति से सन्यास ले लेंगे।

सिंह ने भारतीय किसान यूनियन नेता राकेश टिकैत को पेशेवर राजनेता करार दिया और आरोप लगाया कि टिकैत 'फंडिंग' की बदौलत ही राजनीति कर रहे हैं। वह सपा और कांग्रेस के कहने पर किसान आंदोलन करा रहे हैं।

उन्होंने सवाल किया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनता की भावनाओं का सम्मान करते हुए तीनों नये कृषि कानूनों को वापस ले लिया तो फिर किसान आंदोलन जारी रखने का क्या औचित्य है।

भाजपा विधायक ने सपा मुखिया अखिलेश यादव और भारतीय किसान यूनियन नेता राकेश टिकैत पर 'बेईमान' होने का आरोप लगाते हुए दावा किया कि यह दोनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सामने नहीं टिक पायेंगे।

उन्होंने कहा कि मोदी ने संसार को अपना परिवार माना है जबकि अखिलेश यादव के लिए उनका परिवार ही संसार है। परिवार को ही संसार मानने वाला ‘बेईमान’ होता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारMeta Layoffs: वर्क फ्रॉम होम और फिर सुबह 4 बजे आया 'छंटनी का फरमान'; मेटा ने 8 हजार कर्मचारियों को नौकरी से हटाया

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Case: ट्विशा शर्मा की मौत में ड्रग्स का एंगल खारिज, पोस्टमार्टम में 'फांसी' की पुष्टि; जांच में आया नया ट्विस्ट

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 20 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारत अधिक खबरें

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा