लाइव न्यूज़ :

बीजेपी विधायक की मांग, उत्तर कर्नाटक को बनाया जाए अलग राज्य

By भाषा | Updated: July 27, 2018 18:52 IST

भाजपा प्रमुख बीएस येदियुरप्पा पहले ही कह चुके हैं कि इस तरह की मांग से कोई समाधान नहीं होगा। पार्टी सांसद शोभा करंदलजे ने भी अलग राज्य की मांग खारिज कर दी।

Open in App

बेंगलुरू , 27 जुलाई: कर्नाटक के मोलकालमोरू से भाजपा विधायक बी श्रीरामुलू ने राज्य के उत्तरी हिस्से के साथ अन्याय होने का आरोप लगाते हुए आज एक अलग राज्य की हिमायत की। हालांकि , प्रदेश भाजपा प्रमुख बीएस येदियुरप्पा पहले ही कह चुके हैं कि इस तरह की मांग से कोई समाधान नहीं होगा। पार्टी सांसद शोभा करंदलजे ने भी अलग राज्य की मांग खारिज कर दी। उन्होंने मैसूर में कहा कि अलग राज्य की मांग उपयुक्त नहीं है और वह इससे सहमत नहीं होंगी। श्रीरामुलू ने कहा कि वह उत्तर कर्नाटक के लिए अलग राज्य की मांग करते हुए कुछ संगठनों द्वारा दो अगस्त को किए जाने वाले बंद के आह्वान का समर्थन करेंगे। क्षेत्र से कांग्रेस नेता एचके पाटिल सहित कुछ नेताओं ने राज्य सरकार पर अपने बजट में उत्तर कर्नाटक के साथ अन्याय करने का आरोप लगाया है। उत्तर कर्नाटक होरात समिति और उत्तर कर्नाटक विकास वेदिके जैसे संगठनों ने भी राज्य सरकार पर क्षेत्र के हितों की अनदेखी करने का आरोप लगाया है। श्रीरामुलू ने कहा , ‘‘ यदि उत्तर कर्नाटक के साथ अन्याय किया गया तो हम चुप नहीं बैठेंगे। हम उत्तर कर्नाटक के विधायकों से चर्चा कर रहे हैं। ’’ उन्होंने कहा , ‘‘ बस इंतजार करिए और देखिए , हम आगे क्या करते हैं। अलग तेलंगाना की तरह यह आंदोलन भी एक बड़ी क्रांति होगी। ’’ भाजपा विधायक ने कहा कि गठबंधन सरकार ने उत्तर कर्नाटक की अनदेखी की है। मुख्यमंत्री कुमारस्वामी पक्षपात की राजनीति कर रहे हैं। श्रीरामुलू ने कहा कि कुमारस्वामी को यह नहीं भूलना चाहिए कि वह समूचे राज्य के मुख्यमंत्री हैं न कि कुछ क्षेत्रों के। 

सुषमा स्वराज ने किया खुलासा- 39 भारतीयों को इराक भेजने वाला एजेंट अब भी लोगो को भेज रहा है विदेश

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों के लिए यहाँ क्लिक करें. यूट्यूब चैनल यहाँ सब्सक्राइब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट

टॅग्स :भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कर्नाटक
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

क्राइम अलर्टशादी से पहले कई लड़के से संबंध, विवाह के बाद 'अमीर' दोस्तों के साथ शराब पार्टी?, सास आशा और ससुर माधव कृष्ण ने घर किया बर्बाद, पति ने परेशान होकर पत्नी पर लगाए आरोप

क्राइम अलर्टदरवाजा नहीं खोल रहा, पड़ोसियों ने देखा तो उड़े होश?, फांसी लगाकर सॉफ्टवेयर इंजीनियर पति भानु चंद्र रेड्डी कुंटा ने दी जान, 17वीं मंजिल से कूदकर पत्नी शाजिया सिराज ने की आत्महत्या

क्राइम अलर्टKarnataka Horror: भाभी से अवैध संबंध?, पिता जॉन पॉल और बड़े भाई नवीन ने मिलकर छोटे स्टालिन को मार डाला, स्टालिन की सगाई जेनिफर से हुई थी और उसने राज खोला?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए