लाइव न्यूज़ :

भाजपा गुमराह करती है और उससे बड़ा झूठ कोई नहीं बोल सकता : अखिलेश

By भाषा | Updated: September 1, 2021 21:09 IST

Open in App

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी गुमराह करती है और उससे बड़ा झूठ कोई नहीं बोल सकता है। सपा प्रमुख ने कहा कि भाजपा राज में सभी बुरी तरह परेशान हैं और जनता से जो भी वादे किए गए हैं, साढ़े चार साल हो गए कोई वादा पूरा नहीं हुआ । यादव आज हरदोई में समाजवादी पार्टी के नेता राजपाल कश्यप के पिता सियाराम कश्यप की तेरहवीं संस्कार में शामिल होने आए थे। उन्होंने कहा, ‘‘किसान दुःखी है कि उसकी आय दोगुनी नहीं हुई, नौजवान की नौकरियां छूट गयी । नोटबंदी और जीएसटी की वजह से व्यापारी परेशान हैं। जनता और गरीब के लिए जो व्यवस्था करनी थी वह भाजपा सरकार ने नहीं की। कोरोना संकट के समय जब जनता को सरकार की सबसे ज्यादा मदद जरूरत थी तब भाजपा सरकार ने उन्हें बेसहारा छोड़ दिया।’’ उन्होंने कहा, ‘‘भाजपा राज में कोविड संक्रमण के दौर में लोग अपने आप दवा ढूढ़ते रहे। अस्पतालों में मरीजों को बेड नहीं मिले। आक्सीजन के अभाव में तमाम लोगों की जाने चली गई। पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाकर किसान पर मंहगाई लाद दी गई है। बिजली मंहगी हो गई है।’’ उन्होंने दावा किया कि सन् 2022 में प्रदेश में भारी बहुमत की समाजवादी सरकार बनेगी, भाजपा इससे डरी हुई है। भाजपा के प्रति जनाक्रोश बढ़ रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

कारोबारNoida International Airport: 31 साल लगे जमीन पर उतरने में?, पीएम मोदी ने पूरा किया, पायलट शशांक शेखर सिंह का सपना?

भारत'योगी जी तो धुरंधर से भी बड़े धुरंधर', अखिलेश यादव का तंज, वीडियो वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण