लाइव न्यूज़ :

ब्रिटिश की तरह भाजपा ने भी असम में शासन करने के लिए विभाजनकारी नीतियां अपनायीं:बघेल

By भाषा | Updated: March 18, 2021 16:25 IST

Open in App

गुवाहाटी, 18 मार्च छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने असम में अपनी कांग्रेस पार्टी के पक्ष में प्रचार करते हुए बृहस्पतिवार को भाजपा शासन की तुलना ब्रिटिश काल से की और कहा कि भगवा धड़े ने औपनिवेशिक शासकों की भांति ही ‘विभाजनकारी एवं स्वहितकारी’ नीतियां अपनायी हैं।

बघेल ने यहां एक बयान में आरोप लगाया कि भाजपा असम की शांति एवं सद्भाव बिगाड़ने पर तुली है।

वरिष्ठ कांग्रेस नेता ने कहा,‘‘ ब्रिटिश शासकों ने देश पर शासन करने और अपने हितों की पूर्ति के लिए विभाजनकारी नीतियां अपनायीं। उनकी भांति ही भाजपा भी भाषा, धर्म, रंग, कपड़े और खान-पान के आधार असम के लोगों के बीच विभाजन पैदा करने का प्रयास कर रही है। ’’

उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस ही ‘‘एकमात्र ऐसी पार्टी है जो एकता के सूत्र में लोगों को बांधकर रखती है।’’

असम चुनाव के लिए कांग्रेस के वरिष्ठ पर्यवेक्षक बघेल ने कहा, ‘‘ कांगेस महात्मा गांधी और नेताजी सुभाष चंद्र बोस जैसे महान नेताओं की पार्टी है। हम भाजपा की किसी भी साजिश से डरते नहीं हैं।’’

मुख्यमंत्री ने कहा कि संविधान ने हर व्यक्ति को मताधिकार दिया है और देश के आम व्यक्ति एवं राष्ट्रपति के वोट में कोई फर्क नहीं है।

बघेल ने कहा, ‘‘ यदि आप कांग्रेस को अपना मूल्यवान मत देते हैं और पार्टी सत्ता में आती है तो हम अपने वादों के अनुसार हर उपभोक्ता को 200 यूनिट तक बिजली मुफ्त देंगे, पांच साल में 25 लाख बेरोजगारों को रोजगार देंगे, चाय बागानों के श्रमिकों की दिहाड़ी बढ़ायेंगे और राज्य में हर गृहणी को 2000 रूपये का भत्ता देंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटसफलता के लिए कौशल से ज्यादा आत्मविश्वास की जरूरत, मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने कहा- समीर रिजवी ने कमाल की पारी खेली

क्रिकेटआईपीएल 2026ः 12 गेंद में चाहिए था 15 रन, 19वां-20वां ओवर, आर्चर-देशपांडे की किया कमाल और 8 रन दिए और 6 रन से दिलाई जीत

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील