लाइव न्यूज़ :

भाजपा नेताओं का पुजारी के शव के साथ जयपुर में धरना

By भाषा | Updated: April 8, 2021 16:18 IST

Open in App

जयपुर, आठ अप्रैल भाजपा के अनेक नेता दौसा जिले में एक पुजारी की हत्या के मामले में विभिन्न मांगों को लेकर बृहस्पतिवार को जयपुर में धरने पर बैठे। इन लोगों ने पुजारी के शव को भी धरना स्थल पर रखा है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

भाजपा के एक नेता ने बताया कि पार्टी नेता मंदिर माफी की जमीनें मुक्त करवाने, पुजारी हत्या मामले में न्याय सुनिश्चित करने, मंदिर माफी की जमीन पर बनी दुकानों को तोड़ने सहित विभिन्न मांग कर रहे हैं।

उन्होंने बताया कि यह धरना जयपुर के अशोक नगर थाना क्षेत्र के सिविल लाईंस फाटक के पास दिया जा रहा है जिसमें भाजपा के राज्यसभा सांसद किरोडी लाल मीणा, जयपुर सांसद रामचरण बोहरा, विधायक कालीचरण सराफ, अरूण चतुर्वेदी व अशोक लाहोटी सहित कई नेता व कार्यकर्ता बैठे हैं।

उल्लेखनीय है कि गत दिनों दौसा के महुआ तहसील में एक पुजारी की अज्ञात लोगो द्वारा हत्या कर दी गई थी।

सहायक पुलिस आयुक्त (मानसरोवर) संजीव चौधरी ने बताया कि दौसा में गत दिनों पुजारी की मौत हो गई थी उसके शव को लेकर भाजपा कार्यकर्ता धरना दे रहे हैं।

सांगानेर से भाजपा विधायक अशोक लाहोटी ने बताया, ‘‘राज्यसभा सांसद मीणा, जयपुर सांसद बोहरा, विधायक सराफ व चतुर्वेदी सहित कई नेताओं के साथ हम लोग सिविल लाईंस फाटक पर पुजारी के शव के साथ धरना दे रहे हैं।’’

उन्होंने बताया कि पुजारी की मंदिर माफी की जमीन पर बनाई गई दुकानों को तोड़ने तथा राजस्थान में 18 हजार मंदिर माफी की जमीनों से कब्जा मुक्त कराने के अलावा पुजारी को न्याय आदि मांगों को लेकर धरना दिया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री यदि बातचीत के लिये बुलायेंगे तो उनका एक प्रतिनिधिमंडल बातचीत के लिये जायेगा लेकिन अभी तक बुलाया नहीं गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर