लाइव न्यूज़ :

भाजपा नेताओं का पुजारी के शव के साथ जयपुर में धरना

By भाषा | Updated: April 8, 2021 19:12 IST

Open in App

जयपुर, आठ अप्रैल राजस्थान के दौसा जिले में एक मूक बधिर पुजारी की मौत के मामले में विभिन्न मांगों को लेकर विपक्षी भारतीाय जनता पार्टी के नेता एवं कार्यकर्ता बृहस्पतिवार को जयपुर में धरने पर बैठे। पुलिस के अनुसार इन लोगों ने पुजारी के शव को भी धरना स्थल पर रखा है।

दौसा के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सिंह चौहान ने बताया कि पुजारी शंभू (75) राजमार्ग के पास दो बीघा जमीन का मालिक था और उसने अपनी जमीन की रजिस्ट्री अपनी केयर टेकर मनोहरी के माध्यम से किसी बलबीर और एक अन्य महिला के नाम करवा दी थी । उन्होंने बताया कि जब स्थानीय लोगों को इस बारे में पता चला तो उन्होंने जमीन की गलत तरीके से रजिस्ट्री करने का आरोप लगाया।

उन्होंने बताया कि इसी दौरान अस्थमा पीड़ित शंभू की तबीयत खराब हो गई और उसे जयपुर के सवाई मानसिंह चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया जहां गत शुक्रवार को उनकी मौत हो गई।

अधिकारी ने बताया कि उसके बाद स्थानीय लोगों ने रजिस्ट्री रद्द करने, मंदिर माफी जमीन पर अतिक्रमण हटाने सहित विभिन्न मांगों को लेकर दौसा के महुआ में उसके शव के साथ धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया।

हालांकि पुजारी की जमीन मंदिर माफी की जमीन नहीं थी।

भाजपा के एक नेता ने बताया कि पार्टी नेता मंदिर माफी की जमीनें मुक्त करवाने, पुजारी की मौत के मामले में न्याय सुनिश्चित करने, मंदिर माफी की जमीन पर बनी दुकानों को तोड़ने सहित विभिन्न मांग कर रहे हैं।

उन्होंने बताया कि राज्यसभा सांसद किरोडी मीणा और पूर्व भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अरूण चतुर्वेदी, विधायक कालीचरण सराफ कई कार्यकर्ताओं के साथ हाल ही में महुआ में धरना स्थल पर गये थे और वहां सुनवाई नहीं होने पर आज मुख्यमंत्री निवास और राजभवन के पास धरना शुरू किया।

मीणा ने कहा कि सरकार सो रही है और हम सरकार को जगाने आये है।

उन्होंने बताया कि यह धरना जयपुर के अशोक नगर थाना क्षेत्र के सिविल लाईंस फाटक के पास दिया जा रहा है जिसमें भाजपा के राज्यसभा सांसद किरोड़ी लाल मीणा, जयपुर सांसद रामचरण बोहरा, विधायक कालीचरण सराफ, अरूण चतुर्वेदी व अशोक लाहोटी सहित कई नेता व कार्यकर्ता बैठे हैं।

सहायक पुलिस आयुक्त (मानसरोवर) संजीव चौधरी ने बताया कि दौसा में गत दिनों पुजारी की मौत हो गई थी उसके शव को लेकर भाजपा कार्यकर्ता धरना दे रहे हैं।

सांगानेर से भाजपा विधायक अशोक लाहोटी ने बताया, ‘‘राज्यसभा सांसद मीणा, जयपुर सांसद बोहरा, विधायक सराफ व चतुर्वेदी सहित कई नेताओं के साथ हम लोग सिविल लाईंस फाटक पर पुजारी के शव के साथ धरना दे रहे हैं।’’

उन्होंने बताया कि पुजारी की मंदिर माफी की जमीन पर बनाई गई दुकानों को तोड़ने तथा राजस्थान में 18 हजार मंदिर माफी की जमीनों से कब्जा मुक्त कराने के अलावा पुजारी को न्याय आदि मांगों को लेकर धरना दिया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री यदि बातचीत के लिये बुलायेंगे तो उनका एक प्रतिनिधिमंडल बातचीत के लिये जायेगा लेकिन अभी तक बुलाया नहीं गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटDC vs MI: समीर रिज़वी की आक्रामक बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स की दूसरी जीत, मुंबई इंडियन्स को 6 विकेट से हराया

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए