लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक चुनावः रुझानों में कांग्रेस की बढ़त के बीच भाजपा नेताओं की बेंगलुरु के ताज होटल में बैठक, जेडीएस नेता कुमारस्वामी भी मौजूद

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 13, 2023 12:28 IST

सूत्रों के अनुसार, विचार-विमर्श के तुरंत बाद, कुमारस्वामी अपने पिता और जेडीएस सुप्रीमो एचडी देवेगौड़ा के साथ चर्चा करेंगे और मामले के संबंध में बात करेंगे।

Open in App
ठळक मुद्दे खबरों के मुताबिक, जेडीएस नेता कुमार पहले से ही होटल में मौजूद हैं।  कुमारस्वामी के साथ उनकी पार्टी के नेता डी. कुपेंद्र रेड्डी भी हैं।

बेंगलुरुः ताजा रुझानों में कांग्रेस द्वार मजबूत बढ़त बनाए जाने के बीच भाजपा नेता बेंगलुरु के पांच सितारा होटल (ताज) में पहुंचना शुरू कर दिए हैं। खबरों के मुताबिक, जेडीएस नेता कुमार पहले से ही होटल में मौजूद हैं।  कुमारस्वामी के साथ उनकी पार्टी के नेता डी. कुपेंद्र रेड्डी भी हैं, जो भाजपा के साथ अच्छे संबंध साझा करते दिख रहे हैं। गौरतलब है कि बीएस येदियुरप्पा का आवास यहां से महज एक किलोमीटर की दूरी पर है।

 सूत्रों के अनुसार, विचार-विमर्श के तुरंत बाद, कुमारस्वामी अपने पिता और जेडीएस सुप्रीमो एचडी देवेगौड़ा के साथ चर्चा करेंगे और मामले के संबंध में बात करेंगे। जेडीएस नेता ने इससे पहले भाजपा या कांग्रेस के साथ गठबंधन बनाने के संपर्क में होने के दावों का खंडन किया था। मतगणना से पहले मीडिया से बात करते हुए कुमारस्वामी ने एग्जिट पोल का हवाला दिया, जिसमें जेडीएस को एक किंगमेकर की भूमिका में दिखाया गया था।

गौरतलब है कि कर्नाटक में मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस शनिवार को जारी मतगणना के रुझानों के अनुसार 113 के जादुई आंकड़े की ओर बढ़ चुकी है। शुरुआती रुझानों से उत्साहित कांग्रेस ने कहा कि भाजपा को यह संदेश मिल गया है कि जनता के मुद्दों पर टिके रहना ही मायने रखता है। हालांकि भाजपा ने भी बहुमत का जादुई आंकड़ा (113) हासिल करने की उम्मीद जताई है।

कर्नाटक विधानसभा के लिए जारी मतगणना के बारे में निर्वाचन आयोग (ईसी) के ताजा रुझानों के अनुसार, विपक्षी दल कांग्रेस 112 निर्वाचन क्षेत्रों में बढ़त बनाए हुए है, जबकि भाजपा 74 सीट पर आगे है। पूर्व प्रधानमंत्री एच. डी. देवेगौड़ा के नेतृत्व वाला जनता दल सेक्युलर (जद-एस) 30 सीट पर और अन्य पांच सीट पर आगे है।

भाजपा नेता और मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई (शिग्गांव) और कांग्रेस की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष डी. के. शिवकुमार (कनकपुरा) अपनी-अपनी सीट पर आगे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टर हुबली-धारवाड़ सेंट्रल में 2,614 मतों से पीछे हैं। वहां उन्हें कांग्रेस ने मैदान में उतारा था। राज्य में 224-सदस्यीय विधानसभा के लिए 10 मई को होने वाले चुनाव में भाजपा द्वारा टिकट देने से इनकार किए जाने के बाद उन्होंने पार्टी छोड़ दी थी। जद (एस) नेता और एक अन्य पूर्व मुख्यमंत्री एच. डी. कुमारस्वामी चन्नापटना सीट से भाजपा के सी. पी. योगेश्वर से 93 मतों से आगे हैं।

टॅग्स :कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023एचडी कुमारस्वामीBasavaraj S BommaiBJP
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट