लाइव न्यूज़ :

ट्रंप का ट्विटर अकाउंट स्थायी रूप से निलंबित किए जाने पर भाजपा नेताओं ने चिंता जताई

By भाषा | Updated: January 9, 2021 20:59 IST

Open in App

नयी दिल्ली, नौ जनवरी भाजपा नेताओं ने शनिवार को ‘हिंसा और उकसावे के जोखिम’ के चलते अमेरिका के निवर्तमान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का ट्विटर अकाउंट स्थायी रूप से निलंबित किए जाने पर चिंता जताई और कहा कि इससे एक खतरनाक परम्परा की शुरुआत हुई है तथा लोकतांत्रिक देशों को अनियंत्रित बड़ी प्रौद्योगकी कंपनियों से खतरे के प्रति आगाह हो जाना चाहिए।

ट्रंप समर्थकों द्वारा ‘कैपिटल बिल्डंग’ (अमेरिकी संसद) में घुसकर हिंसा की घटनाओं को अंजाम देने के कुछ ही दिनों के बाद ट्विटर ने ट्रंप का अकाउंट स्थायी रूप से निलंबित कर दिया। इस घटना में एक पुलिस अधिकारी समेत पांच लोगों की मौत हो गई थी।

भाजपा की युवा शाखा भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या ने ट्वीट कर कहा, ‘‘यदि वे अमेरिकी राष्ट्रपति के साथ ऐसा कर सकते हैं तो वे किसी के भी साथ यह कर सकते हैं। भारत जितनी जल्दी संबंधित नियामक संस्थाओं की समीक्षा करे, लोकतंत्र के लिए उतना ही बेहतर होगा।’’

उन्होंने कहा कि ट्रंप का ट्विटर अकाउंट निलंबित किया जाना उन लोगों लिए खतरे के लिए घंटी है जो लोकतंत्र को अनियंत्रित बड़ी प्रौद्योगिकी कंपनियों से होने वाले खतरों को नहीं समझ पा रहे हैं।

भाजपा आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने भी ऐसी ही चिंता जाहिर की और कहा कि यह एक खतरनाक परम्परा की शुरुआत है।

ट्विटर अकाउंट स्थायी रूप से निलंबित किये जाने के समय ट्रंप के 8.87 करोड़ फॉलोअर थे और वह 51 लोगों को फॉलो कर रहे थे।

अमेरिका के निवर्तमान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के हजारों समर्थक बुधवार को कैपिटल बिल्डिंग में घुस गए थे और पुलिस के साथ उनकी झड़प हुई, जिसमें पांच लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल भी हुए हैं। घटना के समय तीन नवम्बर को हुए चुनाव में जो बाइडन की जीत पर मुहर लगाने की संवैधानिक प्रक्रिया चल रही थी।

घटना के तुरंत बाद ट्विटर ने ट्रंप का अकाउंट 12 घंटे के लिए अस्थायी रूप से बंद कर दिया था। फेसबुक पहले ही ट्रंप का फेसबुक अकाउंट निलंबित कर चुका है और इंस्ट्राग्राम अकाउंट बाइडन के शपथ लेने तक के लिए बंद किया जा चुका है। इस सप्ताह की शुरुआत में यूट्यूब ने भी ट्रंप की रैलियों के कई वीडियो हटाए थे, जिनमें उन्होंने अपने समर्थकों को संबोधित किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर