लाइव न्यूज़ :

बीजेपी नेता का कुमारस्‍वामी पर भद्दा बयान, '100 बार भी नहाएंगे तो भैंस ही दिखेंगे'

By स्वाति सिंह | Updated: April 17, 2019 16:22 IST

लोकसभा चुनाव 2019: भारतीय जनता पार्टी के पूर्व विधायक राजू कागे ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गोरे हैं और एचडी कुमारस्वामी भैंस की तरह काले।

Open in App
ठळक मुद्देबीते हफ्ते कर्नाटक CM एचडी कुमारस्वामी ने आरोप लगाया था कि PM चेहरे पर चमक के लिए 'मेक अप' करते हैं।कुमारस्वामी के इस बयान पर BJP के पूर्व विधायक राजू कागे पलटवार किया है।

पूर्व बीजेपी विधायक राजू कागे ने कर्नाटक मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी विवादित बयान दिया है। राजू कागे ने सीएम कुमारस्वामी के रंग पर निशाना साधते हुए कहा ' आप कहते हैं कि पीएम नरेंद्र मोदी 10 बार पाउडर लगाते हैं और बार-बार कपड़े बदलते हैं। अरे नरेंद्र मोदी गोरे हैं, हैंडसम हैं इसलिए वह ऐसा करते हैं। लेकिन अगर आप 100 बार नहा लेंगे फिर भी वे भैंस की तरह दिखेंगे।' राजू कागे के इस बयान के बाद सियासी बवाल मचा हुआ है। उनकी इस टिप्पणी को नस्लीय टिप्पणी माना जा रहा है।

इससे पहले कुमारस्वामी ने पीएम पर हमला करते हुए कहा था कि मोदी अपना चेहरा चमकाने के लिए मेकअप करवाते हैं। हम सिर्फ एक बार सुबह में नहाते हैं और अगले दिन चेहरा धोते हैं।

मंगलवार (16 अप्रैल) को कर्नाटक सीएम एचडी कुमारस्वामी ने कहा था कि प्रधानमंत्री  मोदी हर रोज उठते ही अपने चेहरे पर चमक लाने के लिए मेकअप करते हैं, इसके बाद वह कैमरे के सामने आ जाते हैं। इसलिए मीडिया को भी सिर्फ नरेंद्र मोदी को ही दिखाता है। लेकिन हम हर सुबह एकबार नहाते हैं, और फिर अगले दिन अपना चेहरा धोते हैं। इसी लिए कैमरों पर हमारे चेहरे अच्‍छे नहीं दिखते और हमारे मीडिया के दोस्त भी हमारा चेहरा नहीं दिखाना पसंद करते हैं।

बता दें कि कर्नाटक प्रदेश के मध्‍य और दक्षिणी हिस्‍से की 14 सीटों के लिए 18 अप्रैल को मतदान होने जा रहा है। बाकी 14 लोकसभा सीटों पर 23 अप्रैल को वोटिंग होगी। राज्‍य की सभी 28 सीटों पर मतदान होने के बाद 23 मई को वोटों की गिनती होगी। 

टॅग्स :लोकसभा चुनावकर्नाटक लोकसभा चुनाव 2019एचडी कुमारस्वामीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतकांग्रेस के साथ मेरा 'जबरन विवाह' हुआ था, मुझे 'तलाक' लेना पड़ा?, खरगे के बयान पर पूर्व पीएम देवगौड़ा बोले?, वीडियो

भारतसंसद में हंसी मजाक?, खरगे के भाषण पर पीएम मोदी की हंसी, देवेगौड़ा जी ने कांग्रेस से किया प्यार और मोदी जी से कर ली शादी?, वीडियो

कारोबारउत्तर प्रदेश की पहचान गुंडाराज और अपराध था?, राजनाथ सिंह- आज आए दिन नए उद्योग लग रहे, राजनीति ही नहीं अर्थशास्त्र में भी माहिर हैं सीएम योगी, वीडियो

कारोबारक्या है पीएम ई-ड्राइव योजना?, 9.6 लाख रुपये तक प्रोत्साहन, कैसे उठाएं फायदा, जानिए नियम

भारत अधिक खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार