लाइव न्यूज़ :

मध्यप्रदेशः कमलनाथ सरकार में मंत्री गोविंद सिंह ने कहा-BJP वाले तो महमूद गजनवी के ग्रैंड फादर

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: January 31, 2019 20:25 IST

मध्य प्रदेश के मंत्री के इस बयान के बाद राज्य का सियासी पारा और चढ़ गया है. डा. गोविंद सिंह ने भाजपा के 15 साल की तुलना मोहम्मद गजनवी से कर डाली. उन्होंने कहा कि गजनवी को सोमनाथ मंदिर लूटकर भागा था, उसने सोचा भी था की कुछ छोड़ दूं, मगर ये तो उसके भी ग्रैंड फादर निकले सब कुछ लूट कर ले गए. 

Open in App

मध्यप्रदेश के संसदीय और सहकारिता मंत्री डा. गोविंद सिंह ने कहा कि भाजपा वाले लुटेरे महमूद गजनवी से भी कम नहीं है. गजनवी तो सोमनाथ मंदिर लूटकर भागा था, भाजपा ने हर क्षेत्र में लूटपाट की. महमूद गजनवी के ग्रैंड फादर है भाजपा.

प्रदेश के मंत्री के इस बयान के बाद राज्य का सियासी पारा और चढ़ गया है. डा. गोविंद सिंह ने भाजपा के 15 साल की तुलना मोहम्मद गजनवी से कर डाली. उन्होंने कहा कि गजनवी को सोमनाथ मंदिर लूटकर भागा था, उसने सोचा भी था की कुछ छोड़ दूं, मगर ये तो उसके भी ग्रैंड फादर निकले सब कुछ लूट कर ले गए. 

उन्होंने कहा कि भाजपा ने अपने शासनकार में हर क्षेत्र में घोटाला किया. मंत्री ने कहा कि सहकारिता के क्षेत्र में 3 हजार करोड़ से ज्यादा का घोटाला भाजपा ने किया है. पार्टी फंड में भाजपा नेताओं को लोकसभा चुनाव के लिए पैसे देने की बात पर उन्होंने कहा कि अब जब सरकार में भाजपा नहीं रही तो वे चंदे के नाम पर घोटाला करेंगे.

उल्लेखनीय है कि डॉ. गोविंद सिंह ने कुछ दिनों पर आरएसएस पर बम बारुद बनाने और बनाने का प्रशिक्षण देने का आरोप लगाया था. इसे लेकर राजनीति भी गर्माई थी. भाजपा ने इसे लेकर डा. सिंह पर आरोप भी लगाए थे. अब फिर डॉ. सिंह के निशाने पर भाजपा है.

टॅग्स :कांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)मध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप