लाइव न्यूज़ :

तेजस्वी यादव के राज में 30 दलित जहरीली शराब के सेवन से मर गए उस पर आंसू नहीं बहाया और एक गैंगस्टर मारा गया तो ये आंसू बहा रहे हैं: सुशील मोदी

By रुस्तम राणा | Updated: April 17, 2023 18:05 IST

भाजपा सांसद सुशील मोदी ने कहा कि तेजस्वी यादव के राज में 30 दलित जहरीली शराब के सेवन से मर गए उस पर उन्होंने आंसू नहीं बहाया और एक गैंगवार में गैंगस्टर मारा गया तो ये आंसू बहा रहे हैं। 

Open in App
ठळक मुद्देबिहार के पूर्व डिप्टी सीएम ने कहा कि यूपी के लोग तो खुश हैं कि वो मारा गया भले गैंगवार में ही मारा गयाभाजपा सांसद ने तेजस्वी यादव से कहा, राज्य में जहरीली शराब पीने से जिनकी मृत्यु हुई उनके परिवार को मुआवजा तो दिला दोतेजस्वी यादव ने अतीक अहमद और अशरफ के जनाजे को भारतीय संविधान का जनाजा बताया था

नई दिल्ली: माफिया से नेता बने अतीक अहमद और अशरफ की हत्या पर बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के बयान पर भाजपा सांसद सुशील मोदी ने निशाना साधा है। सोमवार को एएनआई से बातचीत के दौरान भाजपा सांसद ने कहा कि तेजस्वी यादव के राज में 30 दलित जहरीली शराब के सेवन से मर गए उस पर उन्होंने आंसू नहीं बहाया और एक गैंगवार में गैंगस्टर मारा गया तो ये आंसू बहा रहे हैं। 

बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम ने कहा कि यूपी के लोग तो खुश हैं कि वो मारा गया भले गैंगवार में ही मारा गया, आप कम से कम अपने राज्य में जहरीली शराब पीने से जिनकी मृत्यु हुई उनके परिवार को मुआवजा तो दिला दीजिए। आपको बता दें कि बिहार के सारण जिले में हाल ही में जहरीली शराब पीने से कई लोगों की मौत हो गई, जिससे राज्य में विपक्षी दल भाजपा ने महागठबंधन सरकार को घेरा है।  

दरअसल, बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने इस घटना में जान गंवाने वाले अतीक और अशरफ के जनाजे को भारतीय संविधान का जनाजा करार दिया। उन्होंने बयान देते हुए कहा जो लोग भी अपराधी हैं, उनसे हम लोगों की कोई सहानुभूति नहीं है, लेकिन देश में अपराध का खात्मा होना चाहिए तो उसके लिए कानून और संविधान और कोर्ट है। 

उन्होंने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा, हमने इस देश में देखा है कि प्रधानमंत्री के हत्यारों का भी ट्रायल हुआ और सजा मिली और यूपी में जो हुआ ये अतीक जी का जनाजा नहीं, बल्कि कानून का जनाजा निकला है। 

गौरतलब है कि अतीक अहमद और उनके भाई अशरफ को शनिवार रात तीन लोगों ने उस समय गोली मार दी थी जब दोनों को मेडिकल जांच के लिए प्रयागराज के एक अस्पताल में ले जाया जा रहा था। तीनों आरोपियों ने मीडिया से बातचीत के बीच हथकड़ी पहने दो भाइयों पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हमले के तुरंत बाद तीनों आरोपियों को पुलिस ने पकड़ लिया था। 

टॅग्स :सुशील कुमार मोदीतेजस्वी यादवबिहारअतीक अहमद
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

भारत अधिक खबरें

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ