लाइव न्यूज़ :

पानी में डूबी सड़क पर भाजपा नेता ने चलाई नाव, केजरीवाल किया धन्यवाद

By भाषा | Updated: September 11, 2021 20:11 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 11 सितंबर दिल्ली में शनिवार को भारी बारिश के बाद सड़कों पर भरे पानी में भाजपा नेता तेजिंदर बग्गा नाव लेकर ‘राफ्टिंग’ करने पहुंच गए और शहर के कोने-कोने में ‘राफ्टिंग’ का ‘प्रबंध’ करने के लिए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का धन्यवाद किया।

ट्विटर पर पोस्ट किए वीडियो में भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के राष्ट्रीय सचिव बग्गा ने केजरीवाल से इस उपलब्धि का पूरी दिल्ली में बोर्ड लगवाने को भी कहा।

दिल्ली के कई इलाकों में शनिवार को रिकॉर्ड स्तर की बारिश हुई जिस वजह से जगह जगह जलभराव हुआ। दिल्ली हवाई अड्डे पर विमानों का परिचालन प्रभावित हुआ, अहम सड़कों पर यातायात बाधित हुआ और पानी में डूबे अंडरपासों में गाड़ियां फंस गई। शहर में सुबह साढ़े पांच बजे से दोपहर ढाई बजे के बीच 117.9 मिमी बारिश दर्ज की गई है।

वीडियो में बग्गा उत्तर पूर्वी दिल्ली के भजनपुरा इलाके में पानी में डूबी एक सड़क पर नाव से ‘राफ्टिंग’ करते दिख रहे हैं। उनके पीछे से कारें, बाइकें और बसें पानी में चलती हुई दिख रही हैं।

भाजपा नेता ने वीडियो में कहा, “ इस सीज़न में, मैं राफ्टिंग के लिए ऋषिकेश जाना चाहता था, लेकिन कोरोना वायरस और बार-बार लगाए गए लॉकडाउन की वजह से मैं नहीं जा सका। मैं दिल्ली के कोने-कोने में राफ्टिंग का प्रबंध करने के लिए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जी का धन्यवाद करता हूं।”

उन्होंने कहा, “ मैं अरविंद केजरीवाल जी से आग्रह करता हूं कि वह पूरी दिल्ली में इसका बोर्ड लगाएं जैसा वह हर बार करते हैं।”

कई दिल्लीवासियों ने शहर के विभिन्न हिस्सों में जलजमाव की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किए हैं।

ट्विटर पर अपलोड किए गए एक अन्य वीडियो में, एमसीडी के सिविक सेंटर के पास पानी में डूबी सड़क पर बच्चे तैराकी करते दिख रहे हैं।

अधिकारियों के अनुसार, शनिवार दोपहर (डेढ़ बजे) तक लोक निर्माण विभाग और नगर निकाय एजेंसियों को जलभराव की 262 शिकायतें मिलीं।

पिछले महीने, केजरीवाल ने दिल्ली की जल निकासी योजना की समीक्षा के लिए एक बैठक की अध्यक्षता की थी और कहा था कि जलभराव के समस्या को हल करने के लिए शहर में "विश्व स्तरीय" जल निकासी प्रणाली विकसित की जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए