लाइव न्यूज़ :

भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी के भाई और जीसीपीए के नेता को मिला केंद्रीय सुरक्षा कवर

By भाषा | Updated: August 12, 2021 22:06 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 12 अगस्त केंद्र ने पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता भाजपा के शुभेंदु अधिकारी के छोटे भाई सौमेंदु अधिकारी को "जेड" श्रेणी का सशस्त्र सुरक्षा कवर प्रदान करने को मंजूरी दे दी है।

अफसरों ने बृहस्पतिवार को बताया कि ग्रेटर कूच बिहार पीपल्स एसोसिएशन (जीसीपीए) के नेता अनंत महाराज को ‘वाई प्लस’ श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की गई है। महाराज की राजबांग्शी समुदाय में खासी लोकप्रियता है।

उन्होंने बताया कि केंद्रीय गृह मंत्रालय ने दोनों नेताओं को सशस्त्र वीआईपी सुरक्षा कवर को मंजूरी दी है और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) को उनकी सुरक्षा का जिम्मा संभालने को कहा है।

अफसरों ने बताया कि केंद्रीय खुफिया और सुरक्षा एजेंसियों ने सिफारिश की है कि उन दोनों नेताओं को उचित सुरक्षा की जरूरत है, इसलिए उन्हें सुरक्षा कवर मुहैया कराया गया है।

सौमेंदु अधिकारी जनवरी में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हुए थे। इससे पहले उनके भाई शुभेंदु अधिकारी ने तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) का साथ छोड़ भगवा दल का दामन थाम लिया था।

शुभेंदु अधिकारी ने मार्च-अप्रैल में हुए विधानसभा चुनाव में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री एवं टीएमसी की प्रमुख ममता बनर्जी को नंदीग्राम सीट से कांटे के मुकाबले में शिकस्त दी थी।

उन्होंने ‘जेड प्लस’ श्रेणी की सुरक्षा प्राप्त है और उनकी सुरक्षा में सीआरपीएफ के 20-22 कमांडो लगे रहते हैं। वहीं, महाराज को भाजपा का करीबी माना जाता है और उन्होंने 2019 के लोकसभा चुनाव में और इस साल हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा का समर्थन किया था और भगवा दल ने कूच बिहार जिले में छह विधानसभा सीटों पर फतह हासिल की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटDC vs MI: समीर रिज़वी की आक्रामक बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स की दूसरी जीत, मुंबई इंडियन्स को 6 विकेट से हराया

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्रिकेटरोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस के लिए IPL में धोनी का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ा

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए