लाइव न्यूज़ :

PM के विदेशी दौरों पर बीजेपी सांसद शत्रुघ्‍न सिन्‍हा का जुबानी हमला, बोले- सर, इंडिया फर्स्ट!

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: February 12, 2018 01:29 IST

बीजेपी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा आए दिन किसी ना किसी रूप में पीएम मोदी के ऊपर निशाना साधते रहते हैं। ऐसे में एक बार फिर से उन्होंने पीएम मोदी के ऊपर निशाना साधा है।

Open in App

बीजेपी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा आए दिन किसी ना किसी रूप में पीएम मोदी के ऊपर निशाना साधते रहते हैं। ऐसे में एक बार फिर से उन्होंने पीएम मोदी के ऊपर निशाना साधा है। उन्होंने पीएम के ऊपर तंज कसते हुए एक ट्वीट किया है।

 शत्रुघ्न सिन्हा कहा है कि जब आप (पीएम) विदेश दौरे पर होते हैं तब हमारे देश में कश्मीर से लेकर नक्सलियों, किसानों से लेकर बेरोजगारी और स्वास्थ्य व शिक्षा सिस्टम जैसे मुद्दे नाक में दम कर रहे होते हैं, इन सभी पर तत्काल ध्यान देने और योजना बनाने की जरूरत है। जितना जल्दी हो उतना जल्दी बेहतर करने की जरूरत है।

एक और ट्वीट करते हुए उन्होंने लिखा, भारत में बनाओ, भारत में खरीदो और भारत में रहो। उन्होंने लिखा कि सर भारत पहले है। सासंद के इस ट्वीट पर यूजर्स ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। कई यूजर्स ने उनके खिलाफ कमेंट किए हैं तो कई यूजर्स ने उनके समर्थन में भी अपनी बात कही है।

ऐसा पहली बार नहीं है कि उन्होंने पीएम को लेकर इस तरह की प्रतिक्रिया दी हो वह इससे पहले भी भी तीखा हमला कर चुके हैं। अकसर देखा जाता है कि शत्रुघ्न पार्टा के नियमों के बाहर जाकर बयान देते रहते हैं, लेकिन बात ये है कि बीजेपी की ओर से उनके किसी बयान पर कोई जवाब नहीं आता है।

टॅग्स :शत्रुघ्न सिन्हाबीजेपीनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो