लाइव न्यूज़ :

ब्रिटेन दौरा: भाजपा नेता शहजाद पूनावाला ने राहुल गांधी पर लगाया गंभीर आरोप, कहा- पाकिस्तानी शख्स के साथ मंच साझा करने पर कांग्रेस दे स्पष्टीकरण

By आजाद खान | Updated: March 7, 2023 16:39 IST

आपको बता दें कि राहुल गांधी ने अपनी ब्रिटेन यात्रा पर यह आरोप लगाया है कि भारत में विपक्ष की आवाज को दबाई जाती है। यही नहीं इस यात्रा के दौरान उन्होंने कई और मुद्दों को भी उठाया है।

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा नेता शहजाद पूनावाला ने राहुल गांधी की ब्रिटेन यात्रा पर सवाल खड़ा किया है। उन्होंने फोटो ट्वीट कर कहा है कि पाकिस्तानी के साथ मंच शेयर करने पर कांग्रेस से स्पष्टीकरण मांगा है। ऐसे में जिस भाजपा नेता द्वारा जिस पाकिस्तानी शख्स की जिक्र किया जा रहा है वह कथित तौर पर कैंब्रिज यूनिवर्सिटी में प्रो-वाइस चांसलर है।

नई दिल्ली: कांग्रेस नेता राहुल गांधी की कुछ तस्वीरें ट्वीट कर भाजपा नेता और प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कई सवाल खड़े किए है। शहजाद पूनावाला ने कांग्रेस नेता की एक तस्वीर शेयर की है जिसमें वह ब्रिटेन यात्रा के दौरान एक मंच पर खड़े है और उनके साथ कथित तौर पर एक पाकिस्तानी शख्स को भी स्टेज शेयर करते हुए देखा गया है।

ऐसे में फोटो को ट्वीट कर भाजपा ने कांग्रेस और राहुल गांधी दोनों को घेरा है और स्टेज साझा करने के लिए सवाल भी खड़ा किया है। आपको बता दें कि हाल में कांग्रेस नेता ब्रिटेन की यात्रा पर थे, इस दौरान उन्होंने यह आरोप लगाया था कि भारत में विपक्ष की आवाज को दबाया जा रहा है। यह नहीं अपनी यात्रा के दौरान उन्होंने कई और आरोप भी लगाए है। 

पूनावाला ने क्या कहा 

दरअसल, भाजपा नेता शहजाद पूनावाला ने फोटो ट्वीट कर राहुल गांधी के आरोप पर सवाल उठाया है और कहा है कि एक कथित पाकिस्तानी के साथ स्टेज शेयर करने को लेकर कांग्रेस को इस पर  स्पष्टीकरण देना चाहिए। उन्होंने ट्वीट कर कहा, ‘राहुल गांधी न सिर्फ भारत में विदेशी दखल की मांग कर रहे हैं और विदेशी धरती से हमारे देश की संप्रभुता पर हमला कर रहे है। बल्कि अब इसे देखिए! कांग्रेस को इस पर स्पष्टीकरण देना चाहिए।’

आपको बता दें कि पूनावाला द्वारा जो फोटो शेयर किया गया है उसमें कथित तौर पर एक पाकिस्तानी मौजूद है जो कैंब्रिज यूनिवर्सिटी में प्रो-वाइस चांसलर और कैंब्रिज जज बिजनेस स्कूल में प्रोफेसर ऑफ स्ट्रेचजी एंड पॉलिसी के पद पर है। भाजपा के अनुसार, शख्स की पहचान कमाल मुनीर के रूप में हुई है। ऐसे में दावा यह भी है कि वह मुनीर ही है जिसने कांब्रिज यूनिवर्सिटी के एमबीए छात्रों को राहुल गांधी को यह कहते मिलवाया था कि ये वैश्विक नेताओं में से एक है। 

ब्रिटेन यात्रा पर राहुल गांधी ने उठाए थे कई सवाल

आपको बता दें कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अपने ब्रिटेन यात्रा पर कई सवाल उठा थे और भारत के मौजूद सरकार को जमकर घेरा था। उन्होंने वहां कहा था कि भारत में लोकतंत्र खतरे में है और इस पर हमला किया जा रहा है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि उनके साथ कई और नेताओं की जासूसी की जा रही है। 

यही नहीं ब्रिटेन में उन्होंने यह भी कहा था कि भारत में विपक्ष की आवाज को दबाया जा रहा है और उन्हें बोलने नहीं दिया जा रहा है। इस पर आज केंद्रीय कानून मंत्री का भी बयान सामने आया है जिन्होंने राहुल के बयानों पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा है कि "चाहे राहुल गांधी हो या कोई भी हो, ये सुबह से रात तक सरकार और मोदी जी को गाली देते रहते हैं। जो सबसे ज्यादा बोलते हैं वही बोलते हैं कि बोलने नहीं दिया जा रहा है।" 

टॅग्स :राहुल गांधीकांग्रेसBJPCambridgeUniversity
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष