लाइव न्यूज़ :

शाहनवाज हुसैन ने ओवैसी पर साधा निशाना, कहा- "ये सिर्फ लोगों को भड़काने और नफरत फैलाने का काम करते हैं"

By एस पी सिन्हा | Updated: March 31, 2025 14:35 IST

Eid 2025: उनकी जहरीली जुबान से तनाव होता है। उन्हें कोई क्षमा करने वाला नहीं है।

Open in App

Eid 2025: एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के द्वारा वक्फ संशोधन बिल का विरोध किए जाने पर भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन कहा है कि उनकी पार्टी में इत्तेहादुल है, लेकिन वो इससे जुड़ा हुआ कोई काम नहीं करते। सिर्फ लोगों को भड़काने और नफरत फैलाने का काम करते हैं। ओवैसी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि देश में अगर हिंदू-मुस्लिम के बीच कहीं भी तनाव होता है, उसके पीछे ओवैसी की पार्टी होती है। उनकी जहरीली जुबान से तनाव होता है। उन्हें कोई क्षमा करने वाला नहीं है।

पटना में मीडिया से बातचीत करते हुए शाहनवाज हुसैन ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बिहार दौरे को सफल बताया। उन्होंने कहा कि अमित शाह का बिहार दौरा बहुत सफल रहा है। पहले उन्होंने कार्यकर्ताओं से बात की और फिर सहकारिता सम्मेलन और गोपालगंज की रैली को संबोधित किया। उन्होंने एनडीए के विधायकों के साथ बैठक की। अमित शाह ने गोपालगंज में भाषण के दौरान कहा कि क्या बिहार को फिर से जंगलराज में पहुंचाना है। उन्होंने परिवारवाद की राजनीति की याद दिलाई। उस समय लालू यादव का एक एजेंडा था, बिहार नहीं बल्कि परिवार का विकास हो। कुछ मुस्लिम संगठनों द्वारा वक्फ संशोधन विधेयक का विरोध करने पर शाहनवाज हुसैन ने कहा कि वक्फ संशोधन बिल किसी के अहित में नहीं, बल्कि सभी के हित में है। इस बिल को लेकर मुस्लिम समाज के बीच दुष्प्रचार ज्यादा है। बिल आने से न तो किसी के मस्जिद, दरगाह और न ही कब्रिस्तान जाने वाला है। वक्फ की जो जायज जायदाद है, वो रहेगी। लेकिन नाजायज तौर पर वक्फ कोई दावा नहीं कर पाएगा। ऐसे में वक्फ संशोधन विधेयक में विवाद का कोई सवाल नहीं है।

टॅग्स :Shahnawaz Hussainअसदुद्दीन ओवैसीAsaduddin OwaisiBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?