लाइव न्यूज़ :

लॉकडाउन के बीच दिल्ली के हजारों मजदूर कर रहे पलायन, BJP नेता ने बताई 'साजिश'

By भाषा | Updated: March 29, 2020 17:31 IST

"तमिलनाडु सीमा बेंगलुरु से महज 36 किलोमीटर दूर है...आंध्र चेन्नई से 100 किलोमीटर से कम दूर है। प्रवासी मजदूरों का कोई पलायन नहीं। सिर्फ दिल्ली से ही क्यों...?"

Open in App

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव बी एल संतोष को लॉकडाउन के दौरान राष्ट्रीय राजधानी से बड़ी संख्या में प्रवासी मजदूरों के पलायन में साजिश नजर आती है। पार्टी के संगठन महासचिव संतोष ने सिलसिलेवार ट्वीट में कहा कि बेंगलुरु में ऐसा कोई पलायन नहीं है जो तमिलनाडु सीमा और तमिलनाडु से लगती आंध्र प्रदेश सीमा से महज 36 किलोमीटर दूर है।

संतोष ने ट्वीट किया, ‘‘तमिलनाडु सीमा बेंगलुरु से महज 36 किलोमीटर दूर है...आंध्र चेन्नई से 100 किलोमीटर से कम दूर है। प्रवासी मजदूरों का कोई पलायन नहीं। सिर्फ दिल्ली से ही क्यों...? यहां कुछ गड़बड़ है। क्या कोई साजिश कर रहा है...? लॉकडाउन का उद्देश्य विफल हो रहा है।’’

भाजपा नेता ने सवाल किया कि क्या ‘‘कोई ऐसी ताकतें’’ हैं जो चाहती हैं कि कोरोना से लड़ाई के दौरान भारत हार जाए। उन्होंने एक अन्य ट्वीट में कहा, ‘‘प्रवासी मजूदर कैमरे पर यह कहते नजर आते हैं कि उन्हें कहा गया था कि आनंद विहार में बसें उपलब्ध हैं...डीटीसी की बसें उन्हें आनंद विहार छोड़ देती हैं... भारत जब कोरोना से लड़ रहा है तो कुछ ताकतें चाहती हैं कि भारत हार जाए। राष्ट्र उन्हें कभी माफ नहीं करेगा।’’

संतोष ने कहा कि लोगों को आश्रय और भोजन उपलब्ध न कराकर उन्हें पलायन के लिए प्रोत्साहित करना आपराधिक कृत्य है। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में कोरोना वायरस के 100 से अधिक मरीज पाए गए हैं और यह स्वास्थ्य के लिहाज से खतरनाक क्षेत्र है। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘बिजली, पानी काटने वाले अधिकारी...दहशत फैलाने वाले लोग, डीटीसी बसों का इंतजाम करने वाली ताकतें...राष्ट्र और अपनी अंतरात्मा के प्रति जवाबदेह होंगी। एक व्यवस्था के प्रति आपकी नफरत ने देश को जोखिम में डाल दिया है।’’

टॅग्स :कोरोना वायरसदिल्ली में कोरोनाकोरोना वायरस लॉकडाउनसीओवीआईडी-19 इंडियाइंडियाभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)अरविंद केजरीवाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील