लाइव न्यूज़ :

भाजपा नेता राकेश सिंह मादक पदार्थ मामले में गिरफ्तार

By भाषा | Updated: February 24, 2021 02:09 IST

Open in App

कोलकाता, 23 फरवरी पश्चिम बंगाल पुलिस ने भाजपा नेता राकेश सिंह को मादक पदार्थ जब्ती मामले में संलिप्तता के आरोप में कोलकाता से करीब 130 किलोमीटर दूर पूर्व बर्दमान जिले के गलसी से मंगलवार रात को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि शहर के बंदरगाह क्षेत्र में भाजपा की प्रदेश समिति के सदस्य के घर में प्रवेश करने से रोकने के आरोप में कोलकाता पुलिस की मादक निरोधक पदार्थ इकाई ने उनके दो बेटों को भी गिरफ्तार किया है।

भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजुमो) की राज्य सचिव पामेला गोस्वामी को उनके एक दोस्त और निजी सुरक्षा गार्ड के साथ 19 फरवरी को दक्षिण कोलकाता के न्यू अलीपुर इलाके से गिरफ्तार किया गया था। उनकी कार से करीब 90 ग्राम कोकीन मिली थी। गोस्वामी ने आरोप लगाया था कि यह सिंह की साजिश है।

कोलकाता पुलिस ने सिंह को एक नोटिस दिया जिसमें उनसे मामले के संबंध में मादक पदार्थ निरोधक विभाग के सामने उपस्थित होने को कहा गया था। उन्होंने कहा कि वह किसी काम से दिल्ली जा रहे हैं और वापस लौटने के बाद पुलिस के सामने पेश होंगे।

कोलकाता पुलिस के एक शीर्ष अधिकारी ने बताया, ‘‘ऐसा लग रहा था कि वह भागने की कोशिश कर रहे थे। उन्हें शायद इस बात का पता चल गया था कि पुलिस उन्हें तलाश कर रही है इसलिए गिरफ्तारी से बचने के लिए उन्होंने अपनी गाड़ी बदल ली थी।’’

सिंह को जिला पुलिस ने गालसी में राष्ट्रीय राजमार्ग के एक नाकापॉइंट से गिरफ्तार किया गया है।

अधिकारी ने बताया कि सिंह एक कार में थे जिसमें वह सीआईएसएफ के सुरक्षा कर्मियों के साथ एक अज्ञात जगह जा रहे थे। ये कर्मी उन्हें उनकी सुरक्षा के लिए उपलब्ध कराये गए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए